Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

6,4,4,4, 4, 6... नीतीश राणा ने जेवियर बार्टलेट के ओवर में कूटे 28 रन

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Nitish Rana, Xavier Bartlett, Delhi Capitals, Punjab Kings, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 17:32 IST

आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नीतीश राणा ने पीबीकेएस के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट के ओवर की सभी गेंदों पर बाउंड्री लगाते हुए 28 रन बटोरे। दिल्ली कैपिटल्स की पारी का 12वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर ने जेवियर बार्टलेट को दी।

नीतीश ने इस ओवर की शुरुआत जोरदार छक्के के साथ की। इसके बाद अगली दो गेंदों पर उन्होंने लगातार दो चौके लगाते हुए अपना अर्धशतक सिर्फ 29 गेंदों में पूरा किया। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद को भी नीतीश ने बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। वहीं, ओवर का अंत नीतीश ने छक्के के साथ किया। इस तरह से बार्टलेट के इस ओवर में नीतीश ने सभी 6 गेंदों पर बाउंड्री लगाते हुए ओवर में 28 रन बनाए।

नीतीश डीसी की तरफ से आईपीएल में एक ओवर में 28 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, जैक फ्रेजर मैकगर्क कर चुके हैं। नीतीश राणा और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

नीतीश-राहुल ने वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग और वॉर्नर ने साल 2011 में 146 रनों की साझेदारी निभाई थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पाथुम निसांका सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने लगातार 9वें मुकाबले में टॉस जीता। दिल्ली कैपिटल्स इसके साथ ही आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने टीमों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई है। डीसी ने इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की बराबरी कर ली है। सीएसके और एसआरएच ने भी लगातार 9 मुकाबलों में टॉस जीता है।

डीसी ने इस सीजन अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है, जबकि तीन मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदाबाद (एसआरएच) के खिलाफ 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए थे, जिसके जवाब में डीसी 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Nitish Rana , Xavier Bartlett , Delhi Capitals , Punjab Kings , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD