Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली छावनी अस्पताल में रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सिस्टम, एक साल में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

Rajesh Kumar Singh, Defence Secretary, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 13:21 IST

भारतीय सेना की तरह सेना के अस्पताल भी लगातार आधुनिक टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में अब दिल्ली छावनी स्थित अस्पताल में रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सिस्टम की शुरुआत की गई है। नया रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सिस्टम अस्पताल के लिए एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है। इसकी मदद से हड्डियों से जुड़ी सर्जरी अब ज्यादा सटीक तरीके से की जा सकेगी।

इससे मरीजों को कम दर्द, कम समय में रिकवरी और बेहतर परिणाम मिलेंगे। खासकर जटिल मामलों में यह तकनीक डॉक्टरों की काफी मदद करेगी। अगले 3 महीनों में यहां डायलिसिस सेंटर शुरू करने, सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज विभाग (सीएसएसडी) स्थापित करने, आईसीयू को अपग्रेड करने और लैब का विस्तार करने की योजना है।

इसके अलावा अगले 1 साल में कई और बड़ी सुविधाएं जोड़ने की तैयारी है। इनमें बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू और नवजात शिशुओं के लिए नियोनेटल आईसीयू शामिल हैं। वहीं सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच सुविधाएं, कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट, हाई डिपेंडेंसी यूनिट, मल्टीस्पेशलिटी वार्ड और सर्जिकल आईसीयू जैसी सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।

इन नई सुविधाओं का सीधा फायदा छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के नगर क्षेत्रों के निवासियों को भी मिलेगा। अब उन्हें बेहतर, तेज और आधुनिक इलाज की सुविधा यहीं पर मिल सकेगी, जिससे बड़े अस्पतालों पर निर्भरता भी कुछ कम होगी। दरअसल रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को दिल्ली छावनी के कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में दो नई और आधुनिक सुविधाओं रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सिस्टम और मातृत्व ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया।

इस मौके पर रक्षा संपदा महानिदेशक शोभा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रक्षा सचिव के मुताबिक सैन्य छावनी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है ताकि लोगों को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी पहल लोगों के जीवन को आसान बनाती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा बढ़ाती हैं।

वहीं रक्षा संपदा महानिदेशक ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे छावनी क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने इसे सामुदायिक भलाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मातृत्व ऑपरेशन थिएटर की बात करें तो इसको इस तरह से तैयार किया गया है कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और पूरी देखभाल मिल सके।

यहां आधुनिक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे प्रसव से जुड़ी सर्जरी अधिक सुरक्षित तरीके से की जा सकेगी। इस अवसर पर रक्षा सचिव को अस्पताल में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई। यह पहल दिल्ली छावनी के अस्पताल को एक आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में हजारों लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

 

Tags: Rajesh Kumar Singh , Defence Secretary , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD