Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

देहरियां में उपमंडल खोलने की घोषणा की

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kamlesh Thakur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कांगड़ा , 21 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 17:02 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33 केवी सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इन दोनों विकासात्मक परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ रुपये है और इन परियोजनाओं से विभिन्न वर्गों और जल शक्ति विभाग की योजनाओं से 35,000 से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होगें।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी के देहरियां में एक और विद्युत उपमंडल खोलने की घोषणा की, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र में वोलटेज की समस्या का समाधान सुनिश्चत होगा और उपभोक्ताओं को सप्ताहभर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए पूर्व में 48 करोड़ रुपये की लागत से नौ 33 केवी विद्युत उपमंडल की घोषणा की गई है जिनका निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री ज्वालामुखी, श्री चिंतपूर्णी जी और श्री नैना देवी में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए एक मास्टर प्लान के तहत काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि श्री ज्वालामुखी और श्री नैना देवी के सौंदर्यीकरण पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा पहले चरण में इन कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने की घोषणा की गई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी मंदिर में पूर्जा अर्चना की और विभिन्न स्थानों पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

स्थानीय विधायक संजय रत्न ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उनके क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जन समर्पित किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर, एक्स सर्विसमेन कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल मनीष कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kamlesh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD