Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हर भारतीय को संस्कृत सीखनी चाहिए, इसके कई फायदे : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 17:23 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। संस्कृत भारती के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर देश के कई प्रमुख नेताओं और विद्वानों ने संस्कृत भाषा के महत्व पर जोर दिया। संस्कृत भारती के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "संस्कृत भारती ने पिछले चार दशकों में पूरे देश में बेहतरीन, सराहनीय और उल्लेखनीय कार्य किया है।

इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम ही है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हर भारतीय को संस्कृत सीखनी चाहिए। इस भाषा को सीखने के कई फायदे हैं। इससे न केवल आप संस्कृत भाषा सीखेंगे, बल्कि यह आपको दूसरी भाषाओं को समझने का अवसर भी प्रदान करती है और ग्रंथों को समझना आसान होगा।" 

संस्कृत भारती के दक्षिण क्षेत्र के समन्वयक अनंतकल्याण कृष्ण ने कहा, "समाज के विकास, 'भारतम्' की सच्ची भावना का एहसास कराने के लिए हमें अपने पाठ्यक्रम के एक हिस्से के रूप में 'संस्कृतम्' की आवश्यकता है, ताकि संस्कृत हर किसी तक 'संस्कृति' पहुंचा सके। तमिलनाडु में हमारे पास बहुत से स्वयंसेवक हैं जो संस्कृत पढ़ा रहे हैं।

इसलिए, तमिलनाडु में हर कोई संस्कृत सीखने के लिए बहुत उत्सुक है। दिल्ली में स्थित इस राष्ट्रीय केंद्र के माध्यम से हम एक प्रशिक्षण केंद्र चलाएंगे। यहां हम छात्रों, गृहिणियों और बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ अपने स्वयंसेवकों को भी प्रशिक्षित करेंगे कि वे दूसरों को संस्कृत कैसे सिखाएं। इसका उद्देश्य यह है कि हम संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचा सकें।

भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाएं तभी जीवित रह पाएंगी, जब संस्कृत जीवित रहेगी। यदि संस्कृत को हटा दिया गया, तो क्षेत्रीय भाषाएं धीरे-धीरे विलुप्त हो जाएंगी। दैनिक जीवन में अधिकाधिक अंग्रेजी शब्द प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए धीरे-धीरे एक बार संस्कृत लुप्त हो जाएगी, तो हमारी क्षेत्रीय भाषा भी लुप्त हो जाएगी। हिंदी भी लुप्त हो जाएगी। 

हिंदी भाषी घरों में भी लोग अंग्रेजी बोलते हैं और अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं। उनमें से अधिकांश शुद्ध हिंदी नहीं बोलते हैं। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम संस्कृत का प्रयोग करते रहें। संस्कृत मिश्रित हिंदी, संस्कृत मिश्रित तमिल, संस्कृत मिश्रित तेलुगु, कन्नड़, मलयालम। केवल यही इन क्षेत्रीय भाषाओं के अस्तित्व को सुनिश्चित करेगा।"

एबीपीएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी ने कहा, संस्कृत एक ऐसी भाषा है, जो विश्व की सारी भाषाओं की मूल है। माना जाए तो पूरे विश्व की मातृ भाषा है। संस्कृत के जरिए अपने भावों को आसानी से जता सकते हैं। यह भाषा पवित्र है और गलत शब्द नहीं मिलते हैं।" संस्कृत भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे ने कहा, "संस्कृत सबसे प्राचीन होने के साथ वैज्ञानिक भाषा है।

संस्कृत ने सभी परंपराओं को अपने में आत्मसात किया है। यह भाषा कठिन तब लगती है, जब ठीक से अभ्यास न हो।" बीएचयू के प्रो. राम नारायण द्विवेदी ने कहा, "हमारी संस्कृत भाषा भारत को परम वैभव दिला सकती है। यह विश्व बंधुत्व की धारणा करने वाली भाषा है। यह केवल भाषा नहीं है, इसमें पारंपरिक शास्त्रों का संरक्षण है।"

पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. शिवशंकर मिश्र ने कहा, "देश की सभी भाषाओं में 40 फीसदी संस्कृत का मिश्रण है। यह भाषा आसानी से समझी जा सकती है। संस्कृत संस्कार संपन्न भाषा है। भारत की संस्कृति, चिंतन और ज्ञान को आगे ले जाने के लिए संस्कृत भाषा कारगर है।"

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD