Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीयूष गोयल दक्षिण कोरियाई समकक्ष येओ हान-कू से मिले

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 17:16 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष येओ हान-कू से मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच भारत-कोरिया सीईपीए, इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल ट्रेड जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गोयल ने कहा कि दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय (एमओटीआईआर) के व्यापार मंत्री येओ हान-कू से मिलकर मुझे खुशी हुई।

हमने भारत-कोरिया सीईपीए (व्यापक आर्थिक सहयोग तथा भागीदारी समझौता) अपग्रेड वार्ता को फिर से शुरू करने और उसमें सुधार लाने के तरीकों पर चर्चा की और इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल ट्रेड जैसे क्षेत्र में सहयोग गहरा करने के अवसरों का पता लगाया। गोयल ने पोस्ट के अंत में लिखा कि हम आपसी व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की आशा करते हैं।

दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू राष्ट्रपति ली जे म्युंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो कि तीन दिनों के भारत दौर पर आया हुआ है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की दिन में राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले दिन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली ने अपनी पत्नी किम ही-क्यंग के साथ राजधानी के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजघाट जाने से पहले, दक्षिण कोरियाई नेता का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके साथ ही भारत की उनकी महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरियाई नेता का स्वागत किया।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, प्रथम महिला किम ही-क्यंग के साथ, तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने किया।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD