Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीपी राधाकृष्णन और हरिनी अमरसूर्या की मुलाकात

दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Harini Amarasuriya, Colombo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 19 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 13:32 IST

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, "श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की श्रीलंका यात्रा के दौरान मेजबानी की।"

उन्होंने आगे कहा, "दोनों देशों के बीच साझा सभ्यतागत विरासत को याद करते हुए, नेताओं ने लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की।" इससे पहले, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान राधाकृष्णन ने नेबरहुड पॉलिसी के लिए भारत की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। उन्होंने साझा इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित भारत-श्रीलंका के कई तरह के संबंधों को और गहरा करने पर अच्छी बातचीत की।"

उन्होंने कहा, "उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के लिए भारत की प्रतिबद्धता और दोनों देशों के फायदे के लिए हमारे सहयोग को मजबूत करने की फिर से पुष्टि की। बातचीत में इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट और श्रीलंका में तूफान दितवाह से प्रभावित इलाकों के लिए 450 मिलियन डॉलर पैकेज के तहत लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट्स समेत कई पहलों पर भी फोकस किया गया।"

भारतीय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19-20 अप्रैल के दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पहुंचे हैं। यह भारत के किसी उपराष्ट्रपति का पहला आधिकारिक श्रीलंका दौरा है। श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति कार्यालय ने जानकारी दी कि भारत के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, दो दिन के आधिकारिक दौरे पर श्रीलंका के लिए रवाना हो गए हैं।

यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति का श्रीलंका का पहला द्विपक्षीय दौरा है। इस दौरान, वे द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे और भारत सरकार की मदद से बने इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के तहत बने घर तमिल समुदाय के लोगों को सौंपेंगे। 

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Harini Amarasuriya , Colombo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD