Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीपी राधाकृष्णन और सजित प्रेमदासा की कोलंबो में मुलाकात

व्यापार और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर चर्चा

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Sajith Premadasa, Colombo
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कोलंबो , 19 Apr 2026

Last updated on: Apr 20, 2026, 13:10 IST

श्रीलंका के विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने रव‍िवार को कोलंबो में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक सहयोग के विस्तार तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा गया, ''श्रीलंका के विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा से रव‍िवार को कोलंबो में मुलाकात की।

हमने व्यापार और आर्थिक सहयोग के विस्तार तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की।'' वहीं, श्रीलंका के विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने भी भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की पहली द्विपक्षीय यात्रा का स्‍वागत क‍िया। सजित प्रेमदासा ने सोशल मीड‍िया अकाउंट एक्‍स पर लिखा, ''उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का श्रीलंका में उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर हार्दिक स्वागत है।

वार्ता के दौरान हमने व्यापार के विस्तार, आर्थिक संबंधों को गहरा करने और ऐसे व्यावहारिक अवसरों को खोलने पर सार्थक चर्चा की, जिनसे हमारे दोनों देशों को लाभ मिल सके।'' उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''श्रीलंका और भारत केवल पड़ोसी ही नहीं हैं, बल्कि हम साझा इतिहास, साझा चुनौतियों और साझा भविष्य वाले सच्चे साझेदार हैं।

अब समय आ गया है कि हम और अधिक महत्वाकांक्षा, इरादे और विश्वास के साथ आगे बढ़ें, ताकि इस साझेदारी का लाभ सभी नागरिकों तक पहुंच सके।'' भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन श्रीलंका में हैं। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 19 और 20 अप्रैल के दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह भारत के किसी उपराष्ट्रपति का पहला आधिकारिक श्रीलंका दौरा है।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका से भी मुलाकात की। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं के आपसी साझा इतिहास, मजबूत सभ्यता और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर चर्चा की गई। उन्होंने इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट और श्रीलंका में दितवाह चक्रवात से प्रभावित इलाकों के लिए 450 मिलियन पैकेज के तहत लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट्स समेत कई पहलों पर बड़े पैमाने पर चर्चा की।

इसमें भारतीय मूल के तमिल समुदाय के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में रिकंस्ट्रक्शन और रिहैबिलिटेशन की कोशिशें भी शामिल हैं। दोनों पक्षों ने मछुआरों के मुद्दों को मानवीय तरीके से सुलझाने पर चर्चा की और दोनों तरफ के मछली पकड़ने वाले समुदायों की रोजी-रोटी पर भी ध्यान दिया।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Sajith Premadasa , Colombo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD