Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अकासा एयर ग्वालियर-दिल्ली-बेंगलुरु के बीच उड़ान शुरू करेगी, एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 15:04 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश के राजमाता विजयराजे सिंधिया हवाई अड्डे से ग्वालियर को दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ने वाली अकासा एयर की नियमित उड़ान सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में सिंधिया ने कहा कि अकासा एयर की नई सेवाएं, ग्वालियर-दिल्ली-बेंगलुरु और बेंगलुरु-दिल्ली-ग्वालियर, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी, जिससे यात्रियों को प्रमुख शहरों तक तेज और अधिक विश्वसनीय पहुंच मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इन सेवाओं से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा, “आधुनिक हवाई अड्डे के माध्यम से इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की हवाई सुविधाओं से जोड़ने का हमारा संकल्प अब ठोस रूप ले रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल ग्वालियर के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

एयर इंडिया और इंडिगो के बाद, अकासा एयर ने पिछले महीने मध्य पूर्व में बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर अपनी उड़ानों पर ईंधन अधिभार की घोषणा की थी। एक्स पर एक पोस्ट में, एयरलाइन ने कहा कि यह अधिभार उसके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 199 रुपए से 1300 रुपए तक होगा।

यह अधिभार 15 मार्च, 2026 को रात 12:01 बजे के बाद की गई सभी बुकिंग पर लागू होगा, जबकि उससे पहले बुक की गई टिकटों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इसकी वजह मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होना है। इससे ब्रेंट क्रूड का दाम बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो कि एक फरवरी युद्ध शुरू होने से पहले करीब 70 डॉलर के आसपास था। दूसरी तरफ डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD