Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस : भजनलाल शर्मा ने किया पेंशनर्स पोर्टल लॉन्च

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जयपुर , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 14:51 IST

राजस्थान पुलिस गुरुवार को अपना 77वां स्थापना दिवस पूरे गौरव और उत्साह के साथ मना रही है। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्यस्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम स्थल पर आगमन बेहद आकर्षक रहा, जहां वे पुलिस की मोटरसाइकिल बटालियन और घुड़सवार जवानों के साथ समारोह स्थल तक पहुंचे।

उन्होंने परेड की सलामी ली और प्रदेश के पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजकॉप सिटीजन ऐप से जुड़े राजस्थान पुलिस पेंशनर्स पोर्टल का लोकार्पण किया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के हजारों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनके परिजन अब घर बैठे डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इससे पेंशन संबंधी प्रक्रियाएं सरल व पारदर्शी बनेंगी और बुजुर्ग पेंशनर्स को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्थापना दिवस समारोह में इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन आम नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सिरोही के प्रकाश प्रजापति, झालावाड़ के सुरजीत कश्यप और उदयपुर की बाल सुरक्षा सलाहकार सिंधु बिनुजीत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशानुसार इन तीनों को उनके अनुकरणीय सामाजिक कार्यों के लिए चुना गया। विशेष रूप से सिंधु बिनुजीत के कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने वर्ष 2010 से डूंगरपुर के आदिवासी क्षेत्रों में बाल श्रम और पलायन रोकने के लिए यूनिसेफ के सहयोग से ‘वत्सल वार्ता’ और ‘बाल मित्र थाने’ जैसी पहल शुरू की।

उनके प्रयासों से बच्चों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा और भय कम हुआ। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस मॉडल की सराहना करते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए थे। राज्यभर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोटा, कोटपूतली, बांसवाड़ा और डूंगरपुर सहित कई जिलों में परेड, वृक्षारोपण, सम्मान समारोह और रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन न केवल पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास को याद करने का अवसर बना बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करने का संदेश भी देता है।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD