Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टेबल टेनिस सिर्फ गति नहीं, धैर्य और संतुलन का खेल : पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami, BJP, Bharatiya Janata Party, Dehradun
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

देहरादून , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 16:37 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में उत्तराखण्ड टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 87वां इंटर-स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यह अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी एक नई पहचान बनाने का अवसर है। टेबल टेनिस एक ऐसा खेल है जिसमें न केवल गति बल्कि संतुलन की भी आवश्यकता होती है। इस संतुलन को तकनीक, प्रौद्योगिकी, धैर्य, कौशल और मज़बूत मानसिक शक्ति के साथ बनाए रखना ज़रूरी है।"

उन्होंने कहा कि नेशनल टेबल टेनिस की चैंपियनशिप हो रही है। मैं सभी प्रतिभागियों को बहुत बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। टेबल टेनिस संघ महासंघ का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे राज्य को इसकी मेजबानी का अवसर दिया है और हमारा राज्य अब खेलों की दृष्टि से और खेलों की मेजबानी की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप देख रहे होंगे कि जहां राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था, शानदार आयोजन हुआ, उसका एक अनुभव पूरे देश के खिलाड़ी लेकर गए। इसके साथ साथ अब जो हमारी आइस रिंग बनी है, उसमें राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। टिहरी जो हमारी लेक है, उसमें पूरे वर्ष भर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो रही हैं।

इस बार के जो राष्ट्रीय खेलों के आयोजन थे, उसमें हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर एक उपलब्धि राज्य के लिए प्राप्त की थी। हमारे खिलाड़ियों का मनोबल नवोदित उदयमान आने वाले भविष्य के जो खिलाड़ी हैं, उनको भी बहुत बड़ी प्रेरणा मिल रही है और देवभूमि अब खेल भूमि के रूप में भी आगे बढ़ रही है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज लोग प्रधानमंत्री की नीतियों पर विश्वास कर रहे हैं। पूरे देश में जहां पहले कभी भारतीय जनता पार्टी या एनडीए की सरकारें नहीं होती थी, लोग वहां समर्थन दे रहे हैं और डबल इंजन लगा रहे हैं। जो काम नहीं कर रहे हैं, जिनकी अपनी जमीन जिनकी धीरे-धीरे खिसक रही है, वह अपना बचाव करने के लिए इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश में चाहे वह पूर्वोत्तर के राज्य हों या हमारे जैसे हिमालयी राज्य हों या दक्षिण के राज्य हों, सभी को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में तमिल काशी संगमम का आयोजन कराया, जहां बड़ी संख्या में तमिलनाडु के लोग आए और बनारस के लोगों के साथ उन्होंने कई दिनों तक कार्यक्रम किया।'

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , BJP , Bharatiya Janata Party , Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD