Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तमिलनाडु चुनाव : एमके स्टालिन ने धर्मपुरी में तेज किया प्रचार अभियान

MK Stalin, Chennai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 13:42 IST

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच सभी प्रमुख राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को धर्मपुरी जिले में अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया।

उत्तरी तमिलनाडु का यह इलाका चुनावी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। दिन की शुरुआत में सीएम स्टालिन ने पलाकोड क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के जरिए लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधे और अनौपचारिक तरीके से बातचीत की। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की और अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों के सामने रखा।

इस दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन ने पलाकोड सीट से डीएमके उम्मीदवार सेंथिल कुमार के लिए वोट मांगे। वे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों से मिले और पार्टी के विकास कार्यों को बताते हुए समर्थन की अपील की। धर्मपुरी में यह प्रचार अभियान डीएमके की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पार्टी अपने वोट बैंक को मजबूत करने के साथ-साथ विपक्ष के आक्रामक प्रचार का जवाब देना चाहती है।

दूसरी ओर, अन्य दलों के वरिष्ठ नेता भी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। रोड शो, जनसभाएं और घर-घर जाकर प्रचार के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में तमिलनाडु का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

गठबंधनों की ताकत भी जमीनी स्तर पर परखी जा रही है, और उम्मीदवार आखिरी समय में अनिर्णय की स्थिति में बैठे मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। आने वाले दिनों में बड़े नेताओं का प्रचार ज्यादा तेज होने की संभावना है, क्योंकि सभी पार्टियां इस अहम चुनाव में निर्णायक जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं।

 

Tags: MK Stalin , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD