Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी से की मुलाकात

बोले-बिहार को आगे ले जाएंगे

Samrat Choudhary, Bharatiya Janata Party, BJP, Chirag Paswan, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 13:28 IST

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी से मुलाकात की और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा, "आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।" चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा, "सम्राट चौधरी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। वह मेरे बिहार को एक अगले पड़ाव की ओर लेकर जाने वाले हैं। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों पर जाएगा, जिस तरह से नीतीश कुमार ने दो दशक में बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की राह की ओर अग्रसर किया है।

मुझे विश्वास है कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के कार्यों को आगे ले जाएंगे।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नीतीश कुमार के कार्यकाल की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक ईमानदारी और समर्पण के साथ बिहार का नेतृत्व किया और राज्य को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए काम किया।

निस्संदेह, 2005 में बिहार जिस स्थिति में उन्हें सौंपा गया था, उस स्थिति से बिहार को आज की स्थिति तक लाना कोई आसान काम नहीं था।" उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि सम्राट चौधरी बिहार को आगे ले जाने में सक्षम होंगे। हम सभी उनके नेतृत्व में मजबूती से खड़े हैं और पूरा गठबंधन, सभी सहयोगी दलों के साथ, उनके साथ है।

मुझे विश्वास है कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।" बता दें कि पहली बार भाजपा का कोई नेता बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने जा रहा है। सम्राट चौधरी लोकभवन में शपथ लेकर ये ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेंगे। हालांकि यह समारोह संक्षिप्त होगा। सरकार के नए स्वरूप में जेडीयू कोटे से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

 

Tags: Samrat Choudhary , Bharatiya Janata Party , BJP , Chirag Paswan , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD