Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जसवीर सिंह राजा गिल ने गेहूं की खरीद करवाई शुरू

कहा, पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाने के लिए वचनबद्ध

Jasvir Singh Raja Gill, Aashika Jain
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

टांडा/होशियारपुर , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 18:34 IST

विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने आज स्थानीय दाना मंडी में गेहूं की खरीद की शुरुआत करवाते हुए कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं और किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई समस्या पेश नहीं आएगी। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और संबंधित अधिकारियों के साथ गेहूं की खरीद शुरू करवाते हुए विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाने के लिए वचनबद्ध है और गेहूं की खरीद पूरे सुचारू ढंग से निपटाई जाएगी।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को निर्धारित समय में भुगतान और फसल की लिफ्टिंग भी सुनिश्चित बनाएगी। उन्होंने बताया कि मंडियों में सफाई, पीने का पानी, छांव और बैठने की सुविधाओं के साथ-साथ फसल की तुरंत लिफ्टिंग के प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को हर फसल की खरीद के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

पंजाब सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र और किसानों की भलाई के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र करते हुए विधायक राजा गिल ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिना रुकावट लगातार आठ घंटे बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों से राज्य में 18349 नहरों को फिर से जीर्णोद्धार किया गया है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी सुविधा मिली है।

उन्होंने किसानों से फसल अवशेष को आग न लगाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए खेतों में अवशेषों के समाधान के लिए 1.58 लाख मशीनें सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई हैं, जिनका किसानों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल का भुगतान समय पर करने के साथ-साथ फसल की समय पर लिफ्टिंग भी होगी।

इस मौके पर गांव मद्दा के किसान अवतार सिंह की ढेरी, जो 101 क्विंटल थी, की खरीद भी करवाई गई। वर्णनीय है कि जिले की मंडियों में अब तक 2400 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से करीब 320 टन फसल खरीदी जा चुकी है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे 12 प्रतिशत नमी वाली फसल और सूखी फसल मंडियों में लाने को प्राथमिकता दें, ताकि उनकी फसल तुरंत खरीदी जा सके। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने दानाना मंडी टांडा में बातचीत करते हुए कहा कि मंडियों में खरीद के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 78 मंडियां स्थापित हैं, जिनमें से 65 पक्की और 13 अस्थायी खरीद केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 3,16,000 मीट्रिक टन गेहूं की आमद की संभावना है और किसानों को 48 घंटे में भुगतान के अलावा 72 घंटे में लिफ्टिंग सुनिश्चित बनाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जिले में पनग्रेन, पनसप, मार्कफेड, वेयरहाउस और एफ.सी.आई. द्वारा फसल की खरीद की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि मंडियों में बोरे की कमी नहीं आने दी जाएगी, ताकि खरीद निर्विघ्न और सुचारू ढंग से जारी रहे। 

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को गेहूं की खरीद संबंधी लगातार समीक्षा के बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।

 

Tags: Jasvir Singh Raja Gill , Aashika Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD