Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राहुल गांधी ने अंबेडकर जयंती पर बी. आर. अंबेडकर के आदर्शों की रक्षा करने का संकल्प लिया

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, BR Ambedkar, Ambedkar Jayanti, BR Ambedkar Jayanti
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 13:08 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है। वे पूरी शक्ति के साथ आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने हमें सिर्फ संविधान नहीं, न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का सपना दिया।

लेकिन आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बाबासाहेब की इस विरासत और हमारे संविधान को कमजोर करने में लगी हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है, अधिकारों को कुचला जा रहा है और समता की सोच पर हमला हो रहा है।" उन्होंने आगे लिखा, "यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है। मैं पूरी शक्ति के साथ आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। हम सब मिल कर बाबा साहेब के सपनों के भारत को फिर से साकार करेंगे।"

इसके साथ ही राहुल गांधी ने सभी को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर हम उस दूरदर्शी महापुरुष को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को उसकी नैतिक और संवैधानिक आत्मा प्रदान की।

बाबासाहेब न सिर्फ भारत के संविधान के निर्माता थे, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लिए एक अथक योद्धा भी थे। ये वे मूल्य हैं जो 'भारत' के मूल विचार को परिभाषित करते हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "आज, जब संविधान एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा है, तब उनके शब्द और उनकी चेतावनियां एक नई और गहन प्रासंगिकता के साथ गूंज रही हैं।

यह एक ऐसा क्षण है जो साहस और दृढ़ विश्वास की मांग करता है। हमें केवल उन्हें याद ही नहीं करना चाहिए, बल्कि हमें उठ खड़े होकर उनके की ओर से स्थापित हर सिद्धांत की रक्षा करनी चाहिए। उनकी ओर से सुनिश्चित किए गए हर अधिकार को सुरक्षित रखना चाहिए। इसके साथ ही, उन सभी मूल्यों को अक्षुण्ण रखना चाहिए जिनके लिए वे जिए और जिनके लिए उन्होंने संघर्ष किया।"

वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने हर एक भारतीय को संविधान के रूप में एक सुरक्षाकवच दिया, ​जो स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बाबासाहेब के अथक प्रयासों से वंचित वर्गों के सवाल हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान का अभिन्न हिस्सा बने।

सबको समान अवसर, समान अधिकार और सबका कल्याण ही बाबासाहेब की विचारधारा का मूल है। संविधान के मूल्यों व बाबासाहेब के विचारों की रक्षा का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। बाबासाहेब की जयंती पर उन्हें सादर नमन।"

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , BR Ambedkar , Ambedkar Jayanti , BR Ambedkar Jayanti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD