Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

2014 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता – डॉ. अग्रवाल

Himanshu Aggarwal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 17:40 IST

2014 बैच के युवा आईएएस अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज पटियाला के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। डॉ. अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि जिले में प्रशासनिक सुधारों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का विकास, स्वच्छता और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, युवा व महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे। 

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए व्यक्तिगत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की नब्ज पहचानकर उनके दुख-दर्द दूर करना उनकी प्राथमिकता है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत ‘नशा मुक्त पंजाब’ और ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करना, साथ ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना और ‘मावा धियां सम्मान योजना’ का लाभ घर-घर तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाएं पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जनकल्याण के लिए शहर की सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रेड क्रॉस के माध्यम से लिया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर का पद संभालने से पहले उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब और माता श्री काली देवी मंदिर में मत्था टेककर जिले की खुशहाली, प्रगति और समृद्धि के लिए अरदास की। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य सुरजीत सिंह गढ़ी, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी प्रणाम सिंह और मैनेजर भाग सिंह ने उन्हें सिरोपा भेंट किया, जबकि माता श्री काली देवी मंदिर में पुजारियों ने उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि 2014 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यूपीएससी में 28वीं रैंक हासिल की थी और उन्होंने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। इससे पहले वे जालंधर, फाजिल्का और गुरदासपुर में डिप्टी कमिश्नर, मोहाली और अमृतसर में एडीसी तथा होशियारपुर में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

डॉ. अग्रवाल ने वर्ष 2001 में फिरोजपुर जिले से आठवीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया था और तभी से उन्होंने डिप्टी कमिश्नर बनने का सपना देखा था। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से गोल्ड मेडल प्राप्त डॉ. अग्रवाल को राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

इसके अलावा उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ जिला चुनाव अधिकारी के रूप में सम्मान मिला है और ‘इन्वेस्ट पंजाब’ में भी राज्य पुरस्कार से नवाजा गया है। डॉ. हिमांशु अग्रवाल को पिछले साल भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी शानदार सेवाओं के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने खास तौर पर सम्मानित किया था।

आज कार्यभार संभालने के समय उनके साथ उनकी माता श्रीमती शकुंतला अग्रवाल, पिता श्री सुरिंदर अग्रवाल और पुत्री ईशा अग्रवाल भी उपस्थित थे। उनकी पत्नी कोमल मित्तल, जो स्वयं 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, वर्तमान में मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।

इस अवसर पर एडीसी दमनजीत सिंह मान और सिमरप्रीत कौर, एसपी पलविंदर सिंह चीमा, एसडीएम नमन मारकन, रिचा गोयल, काला राम कांसल, हरजोत कौर मावी, एपीएस सोमल, गुरदेव सिंह तथा जिला राजस्व अधिकारी हरसिमरन सिंह सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए डिप्टी कमिश्नर का फूलों के गुलदस्तों के साथ स्वागत किया। डॉ. अग्रवाल ने जिला अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक कर महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की और जिला प्रशासनिक परिसर का दौरा करते हुए वहां आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

जिला प्रशासनिक परिसर पहुंचने पर पटियाला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया।

 

 

Tags: Himanshu Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD