Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पदोन्नति पत्र सौंपे

राजस्व मंत्री ने मान सरकार की कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति देने और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

Hardeep Singh Mundian, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 16:16 IST

पंजाब के राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब भवन में नव पदोन्नत राजस्व अधिकारियों को पदोन्नति पत्र वितरित किए। राजस्व मंत्री ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले 14 तहसीलदारों और 13 नायब तहसीलदारों को बधाई देते हुए कहा कि ये पदोन्नतियां राज्य में राजस्व प्रशासन को और मज़बूत बनाने के साथ-साथ अधिकारियों की मेहनत और वर्षों की सेवा का उचित सम्मान हैं।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए स. मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों को उनका अधिकार समय पर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और योग्यता आधारित पदोन्नतियों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और सरकारी सेवाओं की कार्यक्षमता में सुधार होता है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती उनके द्वारा दिए गए तीन पसंदीदा स्टेशनों में से एक पर उनके निवास स्थान के नज़दीक की गई है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन सुनिश्चित करना है, ताकि अधिकारी अधिक एकाग्रता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

क्षेत्रीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए माल मंत्री ने विभाग के कामकाज में और सुधार के लिए अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि ज़मीनी स्तर से मिलने वाली फीडबैक नीतियों में सुधार और जवाबदेह व प्रभावी शासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मान सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत बनाने जैसी पहलें भविष्य में भी जारी रहेंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व श्री अनुराग वर्मा ने भी नव पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी ज़िम्मेदारियों को ईमानदारी, समर्पण और पेशेवर तरीके से निभाते हुए जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समारोह के दौरान सचिव राजस्व-सह-निदेशक आपदा प्रबंधन स. मनवेश सिंह सिद्धू तथा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD