Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

कहा, वर्ष 2022 से अब तक विभाग में की गई 520 नई भर्तियों से विभाग की परियोजनाओं को मिली रफ्तार

Hardeep Singh Mundian, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 16:52 IST

पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज विभाग के 52 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पंजाब भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ये नियुक्तियाँ न केवल विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने में सहायक साबित होंगी, बल्कि विभाग की चल रही और नई परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन 52 उम्मीदवारों की भर्ती तरस के आधार पर नौकरी देने संबंधी नीति के तहत की गई है। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों में 3 जूनियर नक्शा नवीस, 9 क्लर्क, 31 सेवादार, 1 सफाई सेवक, 7 जूनियर तकनीशियन और 1 हेल्पर तकनीशियन शामिल हैं।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बेहतर पेयजल और स्वच्छता सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ योग्य नौजवानों को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों से विभाग की कार्यक्षमता में और सुधार होगा और विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक मान सरकार ने नौजवानों को 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ प्रदान की हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी के तहत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आज की नियुक्तियों सहित वर्ष 2022 से अब तक विभिन्न श्रेणियों में कुल 520 नियुक्तियाँ की जा चुकी हैं।

 इससे पहले की गई 468 नियुक्तियों में 44 उप मंडल इंजीनियर, 97 जूनियर इंजीनियर, 81 जूनियर नक्शा नवीस, 41 क्लर्क, 27 स्टेनोटाइपिस्ट, 25 जूनियर तकनीशियन, 76 हेल्पर टेक्नीकल, 71 सेवादार, 1 चौकीदार और 5 सफाई सेवक शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी राज्य के विभिन्न ज़िलों में अपनी सेवाएँ निभा रहे हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाते हुए विभाग की प्रगति और जनसेवा को और मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD