Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ममता खुद की सीट नहीं बचा पाएंगी, सरकार कहां से बचाएंगी : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 09 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 11:46 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भवानीपुर से ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी। जब वे खुद की सीट नहीं बचा पाएंगी तो सरकार बचाने की बात तो छोड़ दीजिए। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थीं, इसलिए वे हर दिन एसआईआर के बारे में चिल्ला रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी अब अपनी खुद की सीट भी नहीं बचा पाएंगी, सरकार बचाना तो दूर की बात है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पिछले 15 सालों में पश्चिम बंगाल को लूटा है, इसलिए अब गरीबी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करने से बच रही हैं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। सबका साथ, सबका विकास और जिन्होंने लूटा है, उनसे हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं उन गुंडों को भी बता देना चाहता हूं, जो टीएमसी के गुंडे हैं और मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी गलतफहमी में न रहें।

इस बार बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनेगी। जो कोई भी गुंडागर्दी करेगा, उसे जवाब देना होगा। महिला आरक्षण बिल को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हर प्रमुख योजना में महिलाओं की भागीदारी और प्रगति को केंद्र में रखा गया है।

अब समय है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की अधिक भागीदारी और सशक्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर देश के लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जाए। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे। इसके बाद 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी सभाएं और रैलियां की जा रही हैं।

 

Tags: Giriraj Singh , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD