Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

म्यांमार में कीर्ति वर्धन सिंह : लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

Kirti Vardhan Singh, Myanmar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

यंगून (म्यांमार) , 09 Apr 2026

Last updated on: Apr 09, 2026, 16:04 IST

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने म्यांमार यात्रा के दूसरे दिन स्ट्रेटजिक कम्युनिटी के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाकात और बात की। उन्होंने म्यांमार इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (एमआईएसआईएस), सेंटर फॉर पीस एंड रिकंसिलिएशन (सीपीआर), रखाइन लिटरेचर एंड कल्चरल एसोसिएशन (आरएलसीए) और म्यांमार-इंडिया फ्रेंडशिप एसोसिएशन (एमआईएफए) के अहम पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इसके अलावा वो यंगून विश्वविद्यालय और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से मिले और अहम मसलों पर गंभीर मंत्रणा की। उन्होंने एक्स पर खुद इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत यंगून स्थित 'इंडिया हाउस' में एक पौधा लगाया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पर्यावरणीय स्थिरता और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य के संकल्प का परिचायक बताया।

इसके अलावा सिंह भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के भी साक्षी बने। उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि यंगून में एक जीवंत सामुदायिक स्वागत समारोह में शामिल हुआ, जिसमें 300 से अधिक मेहमान थे; इनमें भारतीय प्रवासी और म्यांमार में 'भारत के मित्र' शामिल थे। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के स्थापना दिवस अवसर पर, म्यांमार के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में इसके कार्यों को प्रमुख बताया।

भारतीय प्रवासियों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की, जिसमें भारत के साथ उनके अटूट संबंध भी शामिल हैं। साथ ही, प्रवासियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न पहलों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें पीआईओ/ओसीआई योजनाएं, छात्रवृत्तियां और भारत सरकार (जीओआई) की केआईपी योजना शामिल हैं। अपनी चार दिवसीय यात्रा पर कीर्ति वर्धन सिंह बुधवार को म्यांमार पहुंचे।

यह दौरा म्यांमार सरकार (जीओएम) के निमंत्रण पर हो रहा है और इसे भारत-म्यांमार संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी यात्रा की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया था कि, सिंह 10 अप्रैल को नेपीडॉ में आयोजित म्यांमार के नए राष्ट्रपति के समारोह में भाग लेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस समारोह में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की भी संभावना है, जिससे यह आयोजन क्षेत्रीय कूटनीति के दृष्टिकोण से भी अहम बन जाता है। 3 अप्रैल 2026 को म्यांमार की संसद ने सैन्य जुंटा प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग को देश का नया राष्ट्रपति चुना था। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

म्यांमार, भौगोलिक और रणनीतिक दृष्टि से, भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सुरक्षा सहयोग में इसकी भूमिका अहम मानी जाती है। कीर्ति वर्धन सिंह की यह यात्रा भारत-म्यांमार संबंधों को नई गति देने और बहुआयामी सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

 

Tags: Kirti Vardhan Singh , Myanmar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD