Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिव्येंदु, पुलकित सम्राट और सुविंदर स्टारर 'ग्लोरी' की रिलीज डेट आई सामने, बॉक्सिंग की दिखेगी क्रूर दुनिया

Web Series, OTT, Glory, Divyenndu, Pulkit Samrat, Suvinder, Netflix
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 15:43 IST

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपनी पहली स्पोर्ट्स थ्रिलर सीरीज ‘ग्लोरी’ लेकर आ रहा है। दिव्येंदु, पुलकित सम्राट और सुविंदर स्टारर सीरीज के मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। डायरेक्टर करण अंशुमन की यह सीरीज बदले, गुस्से, महत्वाकांक्षा और आजादी की दमदार कहानी लेकर आ रही है, जो बॉक्सिंग की क्रूर दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 1 मई को रिलीज होगी। 

सीरीज हरियाणा की पृष्ठभूमि में बनी है और एक उभरते ओलंपिक बॉक्सर निहाल सिंह की रहस्यमयी मौत से शुरू होती है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, महत्वाकांक्षा गुस्से में बदल जाती है और बदला लेने की भावना हावी होती दिखती है। मेकर्स के अनुसार, ‘ग्लोरी’ रिश्तों, सत्ता, धोखे और परिवार की उलझनों को सामने लाते हुए एक रोमांचक सफर प्रस्तुत करती है। सीरीज में मजबूत कलाकारों की टोली है।

देवेंद्र सिंह का किरदार निभा रहे दिव्येंदु ने अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा, “इस सीरीज में जो चीज सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वह है बॉक्सिंग की असली दुनिया। यहां शोहरत गर्व से नहीं, बल्कि गुस्से और निजी भावनाओं से मिलती है। मेरा किरदार सख्त, आवेगपूर्ण और भावनाओं को छिपाने वाला नहीं है। उसके अंदर बहुत दर्द है, लेकिन साथ ही संयम भी है।

करण अंशुमन के साथ दूसरी बार काम करना बहुत खास अनुभव रहा।” पुलकित सम्राट रवि का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “रवि बाहर से शांत दिखता है, लेकिन अंदर से आग की तरह है। महानता का मतलब है बार-बार मैदान में उतरना, चाहे दर्द हो या मुश्किलें।” सुविंदर विक्की कोच रघुबीर सिंह का रोल कर रहे हैं। उन्होंने बताया, “रघुबीर सिर्फ कोच नहीं, बल्कि अनुशासन और त्याग का प्रतीक है।

उसकी खामोशी में एक खास सत्ता है। उसके लिए बॉक्सिंग सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जुनून और जीवन जीने का तरीका है।” सीरीज में जन्नत जुबैर, आशुतोष राणा, सिकंदर खेर, कुणाल ठाकुर, सयानी गुप्ता, यशपाल शर्मा और कश्मीरा परदेशी भी शामिल हैं। ‘ग्लोरी’ को करण अंशुमन और कर्मण्य आहूजा ने रचा है। इसका निर्देशन करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा ने किया है। सीरीज को ‘एटॉमिक फिल्म्स’ बैनर तले मोहित शाह और अंशुमन ने प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Web Series , OTT , Glory , Divyenndu , Pulkit Samrat , Suvinder , Netflix

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD