Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री और उनके ओ.सी.डीज् को उनके भ्रष्ट कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा और उन्हें भागने की अनुमति हरगिज नही दी जाएगी: सुखबीर सिंह बादल

मुख्यमंत्री को अपने सुरक्षाकर्मियों के बिना किसी एक गांव का दौरा करने की चुनौती देते हुए कहा कि पंजाबी उनकी ‘किकलियों’ को भूल जाएंगें

Sukhbir Singh Badal, Sarabjit Singh Jhinjher, NK Sharma
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 17:59 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके ओ.एस.डीज् को 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद भागने की अनुमति नही दी जाएगी और उन्हें उनके भ्रष्ट कृत्यों के लि जवाबदेह ठहराया जाएगा। यहां पटियाला ग्रामीण हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिटटू चटठा के साथ एक विशाल पंजाब बचाओ रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ ये भ्रष्ट लोग सोचते हैं कि कनाडा, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों में भाग सकते हैं, जहां उन्होने अपनी  अवैध संपत्ति जमा की है।

मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यदि वे भाग भी जाएं तो भी उन्हे कानून का सामना करने के लिए वापिस लाया जाएगा और उनके अपराधों के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुझे निशाना बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ‘किकलियों’(पारंपरिक लोकगीतों) को तोड़-मरोड़कर पेश करने से कुछ हासिल नही होगा।

वे चाहे कितनी ‘किकलियां’ गढ़ ले, लेकिन इससे भी वे पंजाबियों के गुस्से से नही बच पाएंगें, जो हर क्षेत्र में उनको धोखा देने के लिए उनसे जवाबदेह ठहराए जाएंगें ।मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती देता हूं कि वे पंजाब के किसी भी गांव में 500 पुलिस कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों के बिना जाकर दिखाएं क्योंकि वे जहां भी जाते हैं वहां लाकडाउन लागे किया जाता है और हथियार जब्त कर लिए जाते हैं जैसा कि आज जैतों में हुआ। यदि वे एक बार ऐसा करके दिखा दें तो पंजाबी उनकी घटिया ‘किकलियों ’को हमेशा के लिए भुला देंगें।

अकाली नेताओं के पार्टी में लौटने से संबंधित एक अन्य सवाल के जवाब में अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मैं हर पंजाबी से अपने मतभेदों को भुलाकर पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी के झंडे तले एकजुट होने की अपील करता हूं।’’सरदार बादल ने कहा कि हम सबको मिलकर पंजाब को दिल्ली के ‘‘लुटेरों’’ से बचाना होगा और अपने राज्य के गौरव और समृद्धि को वापिस लाना होगा।’’

आम आदमी पार्टी द्वारा दर्ज किए जा रहे झूठे मामलों के बारे में बोलते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ एक बार अकाली दल सरकार बनने के आद हम मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करेंगें और जो तीन महीने के भीतर सभी मामलों की जांच करेगी। सभी झूठे मामले रदद कर दिए जाएंगें और ऐसे मामले दर्ज करने के लिए जिम्मेदार सभी राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कांग्रेस ने बार-बार पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया है और राज्य में 25 सालों तक कार्यकाल में रहने के बावजूद दिखाने के लिए कुछ भी नही है। उन्होने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दस साल तक पटियाला के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी पटियाला ग्रामीण के किसी भी वार्ड यां गांव का दौरा भी नही किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल सभी गांवों में संगत दर्शन कार्यक्रम आयोजित करते थे। उन्होने इस अवसर पर पंथक एकता की अपील करते हुए सभी अकाली नेताओं से अपनी मां पार्टी में लौटने का आग्रह किया।

पंजाब के लिए अपनी सोच के बारे में बताते हुए सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जिसने सरकारी नौकरियां बाहरी लोगों को दी हैं, हमारी पार्टी की सरकार  केवल पंजाबियों को ही सरकारी नौकरियां देगी। उन्होने कहा कि अगली अकाली दल सरकार नए निवेश का स्वागत करेगी, लेकिन यह शर्त रखेगी कि सभी नई इकाइयों में कम से कम 75 फीसदी कर्मचारी पंजाबी नियुक्त किए जाएं। उन्होने नौजवानों के लिए  पशुपालन फार्म स्थापित करने की भी घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें 75 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी और 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा भी दिया जाएगा।

सरदार  बादल ने यह भी बताया कि अगली अकाली दल सरकार वल्र्ड स्क्लि यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी जो हर साल एक लाख नौजवानों को कौशल प्रदान करेगी और प्रत्येक जिले में इसके केंद्र स्थापित किए जाएंगें। उन्होने कहा कि अकाली दल आटा-दाल योजना शुरू करेगी और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये करेगी।इस अवसर पर अन्य नेताओं में एन के शर्मा, डा. दलजीत सिंह चीमा,मखन सिंह लालका ,गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, कबीर दास, सरबजीत सिंह झिंझर, अमित राठी और अर्शदीप सिंह कलेर ने भी संबोधित किया।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Sarabjit Singh Jhinjher , NK Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD