Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मोहिंदर भगत ने 2.25 करोड़ की लागत से पुलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत की

लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही पंजाब सरकार : मोहिंदर भगत

Mohinder Bhagat
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जालंधर , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 10:03 IST

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए आज गुलाब देवी रोड पर नहर पर 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 2 नई पुलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई । इस मौके पर उनके साथ मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे। इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इन पुलियों के बनने से इलाके के लोगों की प्रमुख मांग पूरी होगी और यहां आने-जाने वाले लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे के लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाकर सूबे को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास परियोजनाओं की गति को और तेज किया जाएगा क्योंकि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सूबा सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग की भलाई सुनिश्चित करते हुए सर्वपक्षीय विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर मेयर विनीत धीर ने संबोधन करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की नई छवि बदलने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है और आने वाले दिनों में शहर की नुहार को और संवारने तथा लोगों को सुविधाएं देने के लिए और विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इस मौके पर काउंसलर गुरजीत सिंह घुम्मण व जतिंदर जींद, आशा रानी समराए, जगदीश राम समराए, सौरभ सेठ, नरिंदर सिंह, सुच्चा सिंह, सरवन सिंह, रमेश पुरी, प्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह और गगन अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD