Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कृष भगत ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से राज्य देश का नाम रोशन किया : मोहिंदर भगत

होनेहार क्रिकेटर कृष भगत का जालंधर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

Mohinder Bhagat, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 13:11 IST

होनहार क्रिकेट खिलाड़ी कृष भगत का आज जालंधर स्थित अपने निवास पर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों, इलाका निवासियों और क्रिकेट प्रेमियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत (जो रिश्ते में कृष भगत के ताया जी है) ने कहा कि कृष भगत ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से पंजाब और देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि कृष ने न केवल जालंधर का गौरव बढ़ाया है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने है कि सख्त मेहनत से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। कैबिनेट मंत्री ने कृष को आशीर्वाद देते हुए बधाई दी कि उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस और विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। 

उन्होंने कृष भगत का मनोबल बढ़ाते हुए आशा व्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं जब वह भारतीय टीम में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अलावा विभिन्न अकादमियों और कोचों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया, जिन्होंने खिलाड़ी को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस मौके पर कृष भगत के दादा और पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत, पिता अश्वनी भगत, माता मनू भगत के अलावा अतुल भगत, चंदन भगत, वरुण भगत, सुमेश, ईशा भगत, प्रगति भगत, जागृति भगत, लक्ष भगत और अन्य परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व  में पंजाब सरकार ने सूबे में खेल संस्कृति पैदा की है। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार के कारण पंजाब में शीर्ष खिलाड़ियों को उचित सम्मान दिया जा रहा है।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD