Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीएम मान की रैली के लिए शिक्षकों को नजरबंद करना लोकतंत्र पर हमला : परगट सिंह

अपना हक मांगने पर शिक्षकों को मिल रही है लाठियां और पानी की बौछारें

Pargat Singh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जालंधर , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 09:27 IST

पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने मोगा जिले के गांव रणियां स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों को नजरबंद किए जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को केवल इस कारण नजरबंद किए जाने का पास ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली थी, यह बहुत ही आपत्तिजनक फैसला है।

क्या इसे ही मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी शिक्षा क्रांति कहती है? परगट सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का सम्मानित वर्ग है, जो बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है। ऐसे में शिक्षकों को विद्यार्थियों के सामने इस प्रकार नजरबंद करना न केवल उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के लिए भी अत्यंत चिंताजनक संकेत है।

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर शिक्षकों से किस प्रकार का खतरा महसूस किया जा रहा है। उनके अनुसार यह घटना दर्शाती है कि सरकार आलोचना से भयभीत है और अब शैक्षणिक संस्थानों में भी पुलिस का दखल बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों को उनका हक नहीं दे रही है। हक मांगने पर उन्हें लाठियां मिल रही हैं।

पानी की बौछारों से उनको प्रताड़ित किया जाता है। ऐसे में शिक्षकों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार आने वाले चुनाव में अपना रंग दिखाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में डर और दबाव की राजनीति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से इस मामले में तुरंत स्पष्टीकरण देने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की घटनाएं नहीं रुकीं, तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध तेज करेगी।

 

Tags: Pargat Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD