Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

मोहिंदर भगत और दीपक बाली ने दमड़ी यात्रा के लिए विशेष ट्रेन हरिद्वार के लिए रवाना की

Mohinder Bhagat, Deepak Bali
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जालंधर , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 09:45 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत तथा पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने आज संत निर्मल दास जी जोड़े वाले, संत प्रगट नाथ और अन्य संतों-महापुरुषों के नेतृत्व में दमड़ी यात्रा को विशेष ट्रेन के माध्यम से स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना किया।

इस मौके पर विधायक चब्बेवाल डा. ईशांक कुमार और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए लोगों को समानतावादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समूची मानवता को आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं समूची जनता का हमेशा मार्गदर्शन करती रहेंगी, जो हमें जाति, धर्म और नस्ल के विभेद से ऊपर उठने का संदेश देती हैं। श्री भगत ने कहा कि गुरु रविदास जी का यह सर्व-सांझीवाला संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा गुरु रविदास जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए व्यापक प्रोग्राम तैयार किए गए है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने दमड़ी यात्रा के लिए संगतों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह कौम हमेशा आगे बढ़ती हैं और तरक्की करती है, जो अपने गुरुओं-पीरों, संतों को याद रखते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी हमारे महान गुरुओं और संतों द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग की भलाई और खुशहाली के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर संत सतविंदर हीरा, बहन संतोष, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल के अलावा संत समाज और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रहीं।

 

Tags: Mohinder Bhagat , Deepak Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD