Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित

 

मोहिंदर भगत द्वारा ई.एस.आई. अस्पताल का दौरा

मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 10:15 IST

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने शनिवार को स्थानीय ई.एस.आई. अस्पताल का दौरा कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और विभिन्न विभागों की कार्यगुजारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इलाज प्रबंधन, आधुनिक मैडिकल उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सहूलियतों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में दाखिल मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की और इलाज संबंधी उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और आसान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

इसी उदेश्य से पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। श्री भगत ने कहा कि ई.एस.आई. अस्पताल में मरीजों को मानक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है, जो सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता का नतीजा है।

उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की कार्यगुजारी की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण की भावना से सेवा करना ही स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाए और इलाज, सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य जरूरी प्रबंधों में किसी भी तरह की कमी न आने दी जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है और आम लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। अस्पताल प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री को अस्पताल में प्रदान की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की संख्या, उपलब्ध मेडिकल सहूलियतों और भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी, अस्पताल के सीनियर डॉक्टर और अन्य प्रशासकीय अधिकारी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने भरोसा जताया कि ई.एस.आई. अस्पताल भविष्य में भी इसी तरह उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहेगा और सरकार की स्वास्थ्य नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करेगा।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD