Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

लोक मिलणी प्रोग्राम सरकार और लोगों के बीच सीधा संपर्क बनाने का प्रभावशाली माध्यम : मोहिंदर भगत

लोक मिलणी के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की मुश्किलें, तुरंत हल का दिया भरोसा

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 10:19 IST

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज भार्गव कैंप, वार्ड नंबर 44 में लोक मिलणी प्रोग्राम के दौरान इलाके के निवासियों से आमने-सामने मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक मिलणी प्रोग्राम सरकार और लोगों के बीच सीधा संपर्क बनाने का प्रभावशाली माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का मौके पर ही नोटिस लिया जाता है और उचित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाते है।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी मुश्किलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जहां विकास की रफ्तार को तेज किया है, वहीं लोगों के हित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।इस मौके पर इलाके के लोगों ने सड़कों, सीवरेज सिस्टम की अपग्रेडेशन समेत स्थानीय मुद्दे मंत्री के ध्यान में लाए। उन्होंने इलाकावासियों को भरोसा दिलाया कि उनके सभी जायज मुद्दों का जल्द समाधान करवाया जाएगा।

प्रोग्राम के दौरान स्थानीय लोगों ने इलाके में चल रहे विकास कार्यों और अन्य जरूरतों के बारे में भी कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया। जिस पर श्री भगत ने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर काउंसलर राज कुमार राजू, वार्ड इंचार्ज विक्की काका, जोगिंदर सिंह, सुमन बाला, मनी कुमार और बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD