Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राम चरण की 'पेड्डी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, सिर्फ एक गाने की शूटिंग बाकी

Ram Charan, Peddi, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 16:36 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से फैंस इसके हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और रामचरण का दमदार लुक पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है। अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

रामचरण ने बताया कि 'पेड्डी' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के डायलॉग वाले सीन पूरी तरह से शूट हो चुके हैं और अब केवल एक गाने की शूटिंग बाकी है। इस अपडेट से साफ है कि फिल्म अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने रामचरण के जन्मदिन के मौके पर 'पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे' टाइटल से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें राम चरण का एक बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिला।

फिल्म की एक क्लिप में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद वह फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं लेकिन इस वीडियो ने पूरी कहानी को ही नया मोड़ दिया। इसमें रामचरण एक मजबूत पहलवान के रूप में नजर आए, जो अपने खेल को लेकर बेहद जुनूनी है। वीडियो की शुरुआत एक दमदार आवाज से होती है, जिसमें कहा जाता है, ''कुश्ती कोई ऐसा स्पोर्ट नहीं है जिसमें आप बैट लेकर आते हैं और सामने से आती बॉल का सामना करते हैं।

यह एक ऐसा स्पोर्ट है, जिसमें आप अपनी जान की कसम खाते हैं और मौत के सामने खड़े होते हैं। अब मुझे बताओ, क्या तुम रिंग में उतरोगे या नहीं?'' वीडियो के आखिर में रामचरण उस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, ''यह गेम मेरा गर्व है।'' फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 

Tags: Ram Charan , Peddi , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD