Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ अजय गुप्ता ने ट्यूबवेल बनवाने का किया उद्घाटन

कहां, गर्मियों में लोगों को पानी की कमी नहीं आने देंगे

Dr Ajay Gupta
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 02, 2026, 11:02 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 67 के क्षेत्र  किशन कोट में नया ट्यूबवेल  बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में गर्मियों में लोगों को पानी की कमी नहीं आने देंगे। आने वाले 15 दिनों के भीतर इस ट्यूबवेल को शुरू करवा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगभग 52 नए ट्यूबवेल  शुरू करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिन जिन क्षेत्रों में पानी की कुछ कमी है, वहां पर पांच और ट्यूबवेल  शुरू करवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों को सभी मूलभूत  सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। विधायक डॉ गुप्ता ने आज नगर निगम के निगरान इंजीनियर, एक्सियन, एसडीओ और जे ई के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ गुप्ता ने सभी निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए की केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सभी विकास कार्य समय अवधि के भीतर पूरे करवाए जाए। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन जिन  क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी है और उन क्षेत्रों के विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाकर टेंडर जारी किया जाए। इसके अलावा विधायक डॉ गुप्ता ने बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते पार्कों का भी निरीक्षण किया। 

उन्होंने नगर निगम के बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पार्कों की सफाई और रखरखाव पूरी तरह किया जाए। पार्कों के बीच लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक कार्य करवाए जाए। उन्होंने कहा कि पार्कों के भीतर चल रहे जिम की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। 

इस अवसर पर डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के संगठन इंचार्ज हरप्रीत सिंह आहलूवालिया , बिट्टू दोधी, वरदान भगत, नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD