Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

डॉ अजय गुप्ता ने सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं : विधायक डॉ अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 14:23 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 73 झब्बाल रोड पर स्थित पन्नू डेयरी के साथ लगती सड़क को प्रीमिक्स से बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्के में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। 

प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जाता है।  विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से संबंधित किसी भी विकास प्रोजेक्ट को लेकर फंड की कोई कमी नहीं है। इसके लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार राडियल रोड का कार्य चल रहा है। इसके साथ-साथ खापड़खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने का कार्य भी तेजी से जारी है। वन सिटी वन ऑपरेटर प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज डिसिल्टिंग का कार्य भी चल रहा है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि " लोग मिलनी " करके पंजाब सरकार की जनहितेशी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचा जा रहा है।उन्होंने कहा कि "मावां-धियां सत्कार योजना" के तहत महिलाओं को प्रदान की जा रही सम्मान राशि को पूरे पंजाब की महिलाओं से भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। 

उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस अवसर पर  गुरदास सिंह,कवल पन्नू, लक्खा डीजे, संदीप सिंह, साजन कुमार,  मिंटू संधू,बिन्दा पन्नू और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD