Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहर के 21 वार्ड बेसहारा पशुओं से मुक्त

ए.बी.सी. प्रोग्राम के तहत वार्ड नंबर 8, 9, 10 और 11 में आवारा कुत्तों की स्टेरलाइजेशन पूरी

Himanshu Aggarwal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 02, 2026, 09:37 IST

जिला प्रशासन की हिदायतों पर नगर निगम जालंधर द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के कारण शहर के 21 वार्डों को पूरी तरह बेसहारा पशुओं से मुक्त करने में सफलता हासिल की गई है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज यहां सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स, जिला पशु भलाई सोसाइटी और एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स 2023 संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बेसहारा पशुओं और नागरिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने की वचनबद्धता दोहराई।

उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीमों द्वारा विभिन्न वार्डों की चेकिंग करके बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाया गया, जिससे शहर के अंदरूनी हिस्सों में बेसहारा पशुओं की समस्या को सफलतापूर्वक निपटाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर निगम को संबंधितों द्वारा वार्ड बेसहारा पशु मुक्त होने संबंधी सर्टिफिकेट भी सौंपे गए है। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह भी मौजूद थे। डा. अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को शहर के अन्य वार्डों को भी इसी तर्ज पर बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खासकर शहर के बाहरी इलाकों में विशेष ध्यान दिया जाए ताकि बेसहारा पशुओं को शहर में प्रवेश करने से रोका जा सके।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (ए.बी.सी.) प्रोग्राम के तहत आवारा कुत्तों की स्टेरलाइजेशन का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत वार्ड नंबर 8, 9, 10 और 11 में आवारा कुत्तों की स्टेरलाइजेशन सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है और अब वार्ड नंबर 5, 6 और 12 में स्टेरलाइजेशन का काम जारी है। 

उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत मार्च महीने के दौरान लगभग 400 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन की गई है। डा. अग्रवाल ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशु पालकों और डेयरी मालिकों को दूध छोड़ चुके पशुओं को बेसहारा छोड़ने की बजाय कन्नियां कलां और करतारपुर स्थित सरकारी गौशालाओं में भेजने के लिए जागरूक किया जाए ताकि बेजुबान पशुधन की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बेसहारा पशुओं को सार्वजनिक तौर पर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने पुलिस विभाग को इस पाबंदी को सख्ती से लागू करने के निर्देश देने के साथ-साथ उल्लंघन करने वालों पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश भी दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बेसहारा पशुओं की उचित देखभाल के लिए प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 9646-222-555 भी जारी किया गया है, जिस पर नागरिक घायल, बीमार या बेसहारा पशुओं की सूचना दे सकते है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बेसहारा पशुओं संबंधी सूचना देने और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करें। 

उन्होंने यह भी अपील की कि बेसहारा पशुओं को सड़कों पर छोड़ने की बजाय प्रशासन द्वारा चलाई जा रही गौशालाओं में भेजा जाए। बैठक के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम जालंधर मंदीप कौर के अलावा पशु पालन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD