Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में स्थापित होगी फलों और सब्जियों की प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, 18 करोड़ रुपए की लागत से लगेगा प्रोजेक्ट

लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक कुमार ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की, केंद्रीय मंत्रालय ने प्रोजेक्ट को औपचारिक मंजूरी दी

Raj Kumar Chabbewal, Ishank Kumar, Chirag Paswan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 17:39 IST

विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में जल्द ही फलों और सब्जियों की प्रसंस्करण की बड़ी इंडस्ट्री स्थापित होने जा रही है। इससे कंडी और आसपास के इलाकों में फल-सब्जियों की खेती को न सिर्फ बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों की आय में भी अच्छा इजाफा होगा।

लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. इशांक कुमार ने इस प्रोजेक्ट को लगवाने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से संपर्क करने की मांग की थी। इसके बाद दोनों ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाला यह यूनिट आने वाले 12 महीनों में शुरू हो जाएगा। यह इलाके में फलों और सब्जियों खासकर आलू और मटर की प्रसंस्करण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि होशियारपुर और आसपास के इलाकों में फलों और सब्जियों की पैदावार की असीम संभावनाएं हैं। 

किसान पहले से ही इस बारे में जागरूक हैं। इस प्रोजेक्ट के लगने से फसली विविधता को बल मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि दर्ज की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से सैकड़ों लोगों खासकर महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने इस यूनिट को खाद्य प्रसंस्करण और फल-सब्जियों की संरक्षण संबंधी प्रोजेक्ट्स के तहत औपचारिक मंजूरी दे दी है। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि यह यूनिट फलों और सब्जियों की प्रसंस्करण के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाला यूनिट होगा, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही मटर और आलू की खेती को भी लाभ मिलेगा।

विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही राज्य में निवेश के लिए बेमिसाल कदम उठा रही है और यह प्रोजेक्ट भी तय समय में पूरी प्राथमिकता के साथ शुरू किया जाएगा। 

इस इंडस्ट्री की स्थापना से क्षेत्र में फलों और सब्जियों की खेती को नई रफ्तार मिलेगी, जो फसली विविधता और किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा, ताकि आने वाले 12 महीनों के दौरान यह यूनिट तैयार हो सके और फल-सब्जियों की प्रसंस्करण को अमली जामा पहनाया जा सके।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , Ishank Kumar , Chirag Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD