Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी ने किया डिब्रूगढ़ के चाय बागान का दौरा

महिला श्रमिकों के साथ खुद भी चुनी पत्तियां

Narendra Modi, Dibrugarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

डिब्रूगढ़ , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 13:34 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम कर रही महिलाओं से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने खुद भी चाय की पत्तियां चुनी और इस अनुभव को बेहद यादगार बताया।  

पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में चाय के बागान में बिताए समय की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई है। हमें चाय बागान के हर एक परिवार के प्रयासों पर बहुत गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम का गौरव बढ़ाया है।"

उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने सुबह डिब्रूगढ़ के इस चाय बगान में जाकर वहां काम कर रही महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने इस अनुभव को बेहद यादगार बताया। पीएम मोदी ने सभी चाय बगान परिवारों की मेहनत और लगन की भी प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि इन लोगों की मेहनत ने असम का नाम पूरे देश और दुनिया में ऊंचा किया है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में बगान में महिलाओं के साथ बिताए कुछ पलों की झलकियां भी साझा की हैं। उन्होंने बताया कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने उन्हें अपनी संस्कृति के बारे में भी बताया और उन्हें फोटो खिंचवाने का मौका भी मिला। 

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के साथ सेल्फी लेना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। डिब्रूगढ़ का चाय बागान असम की प्रमुख पहचान है। यहां काम करने वाले लोग, खासकर महिलाएं, सुबह से शाम तक मेहनत करते हैं ताकि असम की चाय विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाए रख सके। 

पीएम मोदी ने इस मेहनत की सराहना की और कहा कि यह मेहनत सिर्फ चाय बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह असम की संस्कृति, परंपरा और समर्पण को भी दुनिया तक पहुंचाती है।

 

Tags: Narendra Modi , Dibrugarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD