Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार ने राज्य के चौतरफ़ा विकास और लोगों की भलाई के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए : मोहिंदर भगत

शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल' मुहिम के तहत लोगों के साथ किया सीधा संवाद

Mohinder Bhagat
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 31 Mar 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 11:16 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत आज वार्ड नंबर 46, भार्गो कैंप में लोगों के साथ सीधे संवाद के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने न केवल राज्य के लोगों से किए गए सारे वादे पूरे किए है, बल्कि वादों से आगे बढ़कर कई ऐतिहासिक कदम भी उठाए है, जिनमें से एक सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के दौरान लोगों की मदद के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई गई है, जिसकी वजह से सड़क हादसों में जाने वाली कीमती जानें बचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों द्वारा पंजाब सरकार के इस लोकहितैषी कदम की भरपूर सराहना की जा रही है।

श्री भगत ने इस मौके पर लोगों को पंजाब सरकार द्वारा चार सालों के दौरान राज्य के चौतरफ़ा विकास और लोगों की भलाई के लिए की गई अनेक पहलकदमियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा, 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, लाखों किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचाना समेत अनेक लोककल्याणकारी कदम उठाए गए है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने 65,000 सरकारी नौकरियां बिना किसी पक्षपात के केवल मैरिट के आधार पर दी है। महिलाओं को आर्थिक तौर से मजबूत करने के लिए ‘मांवा-धीया सत्कार योजना’ लागू की गई है, जिसके तहत एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी हुई है, जिसके तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसके अलावा नशों की लत का शिकार व्यक्तियों को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए उनके पुनर्वास के बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे है।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार को और तेज करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाका निवासी भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD