Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीपीआई(एम)-एसडीपीआई गठजोड़ के आरोप 'पूरी तरह बेबुनियाद' : पिनराई विजयन

Pinarayi Vijayan, Thiruvananthapuram
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 31 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 15:38 IST

आगामी केरल विधानसभा चुनाव से पहले पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए सीपीआई(एम)-एसडीपीआई गठजोड़ के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया। 

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि न तो एसडीपीआई से किसी तरह का समर्थन मांगा गया है और न ही उनके साथ किसी प्रकार की कोई समझ है। उन्होंने कहा कि नेमोम सीट की स्थिति पहले जैसी ही है और 2021 विधानसभा चुनाव से इसकी तुलना करना गलत है। सीएम विजयन ने कहा, "कुछ लोग यह सोच सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एलडीएफ सबसे बेहतर विकल्प है, लेकिन इसे किसी राजनीतिक समझौते के रूप में नहीं देखा जा सकता।"

उन्होंने दोहराया कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की विचारधारा पूरी तरह से स्पष्ट है और वह किसी भी तरह के सांप्रदायिक रुख के खिलाफ सख्ती से खड़ा है। इस दौरान उन्होंने कोल्लम में सोमवार को हुए एक विवाद का भी जिक्र किया, जहां मीडिया से उनकी बातचीत को लेकर आलोचना हुई थी। सीएम विजयन ने बताया कि आमतौर पर वह 30 से 40 मिनट तक मीडिया से बात करते हैं, लेकिन चुनावी व्यस्तता के चलते समय कम होने की वजह से बातचीत छोटी रखनी पड़ी।

उन्होंने कहा, "यह मेरा काम नहीं है कि कौन सवाल पूछेगा, यह पत्रकार तय करते हैं।" सीएम विजयन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह तय समय पूरा होने के बाद ही वहां से गए थे, लेकिन जब माहौल में हंगामा हुआ तो स्थिति स्पष्ट करने के लिए वापस लौटे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ने के इरादे से आए थे और इस घटना को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सीएम विजयन ने विजिंजम पोर्ट प्रोजेक्ट को केरल के विकास का 'चमकता अध्याय' बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ट्रांसशिपमेंट सेक्टर में बड़ी भूमिका निभाएगी और इसके चारों चरण 2028 तक पूरे हो जाएंगे। अब तक इस पोर्ट से 125 करोड़ रुपए का राजस्व भी प्राप्त हो चुका है। सीएम विजयन ने उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें राहुल गांधी ने सोमवार को पथानमथिट्टा में एक चुनावी रैली के दौरान वायरल हो चुका “पोट्टिये केट्टीये” पैरोडी गाना गाया था।

उन्होंने संक्षेप में कहा, “सबने देखा कि वह व्यक्ति कहां तक पहुंच गया।” उनका इशारा मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी की उस खबर की ओर था, जिसमें बताया गया कि उनकी दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा विस्तार नहीं किया। बता दें कि मुख्यमंत्री विजयन चुनाव से पहले पूरे राज्य में लगातार दौरे कर रहे हैं और रोजाना मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। केरल में 9 अप्रैल को 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

 

Tags: Pinarayi Vijayan , Thiruvananthapuram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD