Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त डोनाल्ड ट्रंप का दावा- 'परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हुआ ईरान' फीफा वर्ल्ड कप : घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका पंचामृत पूजन, भांग, चंदन, पुष्प और रुद्राक्ष की माला से भव्य शृंगार, राम मय हुए बाबा महाकाल असम के स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में होने वाला है बदलाव : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भूमि पेडनेकर दो हफ्ते के लिए बनीं 'फॉर्म गर्ल', नन्हें बकरियों के बच्चे, घर में बने भोजन और प्रकृति के बीच मिलीं खुशियां तापसी पन्नू का फिटनेस चैलेंज : 60 मिनट में किए 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र की हत्या का सबसे काला अध्याय था : संजय टंडन फीफा वर्ल्ड कप : रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा अच्छी फिल्म खुद चलती है, इवेंट की जरूरत नहीं : अक्षय कुमार सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध : सीएम मोहन यादव

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित 2026 आइची-नागोया एशियाई खेल ‘फन रन’ में कहा, “भारत के खेल मानचित्र पर केरलम का एक विशेष स्थान है”

डॉ. मांडविया ने ऐतिहासिक एशियाई खेल ‘फन रन’ का उद्घाटन करते हुए कहा, “आज, केरलम के 115 एथलीट खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जो भारत के भावी चैंपियन बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं”

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, 2026 Aichi Nagoya Asian Games Fun Run, Thiruvananthapuram, Keralam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 12:17 IST

40,000 से अधिक प्रतिभागियों ने आज इतिहास रच दिया, जब भारत ने तिरुवनंतपुरम, केरलम में ओलंपिक परिषद एशिया (ओसीए) की "एशियन गेम्स फॉर ऑल" पहल के तहत पहली बार 2026 आइची-नागोया एशियन खेल ‘फन रन’ की मेजबानी की। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरलम के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केरलम के माननीय मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता श्री वीडी सतीसन, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती पीटी उषा, केरलम के खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री श्री ओजे जनेश कुमार और अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय स्टेडियम में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने भारतीय ओलंपिक संघ, केरलम ओलंपिक संघ और कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी हितधारकों को बधाई दी। राज्य की खेल संस्कृति और जनभागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “भारत के खेल मानचित्र पर केरलम का एक विशेष स्थान है। खेलों के प्रति यहां का जुनून न केवल यहां के खिलाड़ियों में, बल्कि यहां के लोगों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।”

राज्य में एथलीट विकास कार्यक्रमों के प्रभाव को रेखांकित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा, “आज केरलम के 115 खिलाड़ी, जिनमें 69 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, खेलो इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा हैं और भारत के भावी चैंपियन बनने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा, केरलम के 17 खिलाड़ी लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस) का हिस्सा हैं और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।”

‘फन रन’ में शैक्षणिक संस्थानों, खेल संघों और केरलम के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना बैंड की प्रस्तुतियां, ज़ुम्बा सत्र, बॉडीबिल्डिंग का प्रदर्शन और योग एवं जिम्नास्टिक खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शन भी शामिल थे। भारत की खेल संबंधी आकांक्षाओं के बारे में डॉ. मांडविया ने कहा, “भारत को 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अधिकार मिल चुका है।

हमने 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी बोली लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2036 तक भारत को विश्व के शीर्ष दस खेल राष्ट्रों में और 2047 तक, जब हम अपनी स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे, शीर्ष पांच देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है।” आगामी एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन पर विश्वास व्यक्त करते हुए मंत्री महोदय ने कहा, “मुझे विश्वास है कि जापान में होने वाले एशियाई खेल 2026 में भारत एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

मुझे यह भी पूरा भरोसा है कि भारत के प्रदर्शन और पदक जीतने में केरलम के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।” ‘फन रन’ के बाद रोलर स्केटर्स, इलेक्ट्रिक स्कूटर और बुलेट मोटरसाइकिलों की एक भव्य रैली आयोजित की गई, जिसमें एक हजार से अधिक बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। इस उत्सव का समापन सेंट्रल स्टेडियम में रंगारंग समापन समारोह के साथ हुआ।

इस ऐतिहासिक आयोजन ने राज्य की राजधानी को खेल भावना, फिटनेस, युवा सहभागिता और सामुदायिक भागीदारी के जीवंत उत्सव में बदल दिया। इसमें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, सशस्त्र बलों के कर्मियों, केरलम पुलिस, आबकारी विभाग और आम नागरिकों ने भाग लिया।

2026 आइची-नागोया एशियाई खेल ‘फन रन’ का सफल आयोजन केरलम की अग्रणी खेल राज्य के रूप में पहचान को और मज़बूत करता है तथा खेलों, युवा सहभागिता और ओलंपिक आंदोलन के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकारों, खेल संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , 2026 Aichi Nagoya Asian Games Fun Run , Thiruvananthapuram , Keralam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD