Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

गृहस्थ में रहते हुए अध्यात्म जरूरी

Sant Nirankari Mission, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 16:30 IST

संत निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन पवित्र आशीर्वाद से आज सेक्टर 15  चंडीगढ़ स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में  "महिला समागम" का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने विचारों, गीतों, कविताओं व  स्किट आदि के माध्यम से सतगुरु  की शिक्षाओं का यशोगान किया ।

इस अवसर पर  बहन अमनदीप कौर जी, प्रचारिका चंडीगढ़ ने सतगुरु की शिक्षाओं  को जीवन में अपनाने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि सतगुरु माता जी ने  "आत्म मंथन"  का जो विषय दिया है,  उस पर संजीदगी  से विचार करने की आवश्यकता  है। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम  ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद  हर गुरसिख में निराकार का वास देखते हैं,  उसी प्रकार  हमें हमारे परिजनों में  भी निराकार का स्वरूप नजर आना चाहिए। जिससे कि प्यार के संदेश को आत्मसात कर स्वर्ग के नक्शे की  जो परिकल्पना  सतगुरु माता जी  ने की है, उसे साकार करने में योगदान दे पाएं ।

उन्होंने आगे फरमाया कि महिला, जगत की जननी,  प्यार व सहनशीलता की मूर्ति होती है।  मां शबरी  का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्हें  प्रभु राम के आने का पता चला तो वर्षों वर्ष  प्रतिदिन बेसब्री से व  सहनशीलता से इंतजार करती रही। वे सेवा की प्रतिमूर्ति के रूप में जानी जाती है। 

आज हम सबको भी सेवा, सिमरन व सत्संग के महत्व को समझना है, मन में वो ही चाव होना चाहिए जो मां शबरी का प्रभु राम के लिए रहा । उन्होंने  निरंकारी मिशन के इतिहास की बात  करते हुए कहा कि जगतमाता बुधवंती जी, निरंकारी  राजमाता कुलवंत कौर जी ने संतो  व सतगुरु की  सेवा एवं शिक्षा को  स्वयं करके दिखलाया। 

उन्होंने गृहस्थ में रहते हुए अध्यात्म पर चलने की जो प्रेरणा दी वो आज भी पूरी तरह  प्रासंगिक है । सतगुरु माता जी के विचार का जिक्र करते हुए कहा कि संतों की शिक्षा यही है कि वास्तविक परिवर्तन बाहरी नहीं, बल्की आंतरिक होना चाहिए। सत्संग, सेवा और सिमरन के माध्यम से अपने भीतर सकारात्मक बदलाव लाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं जिनका महिलाओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान रहा उनको सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में बहन डॉ विजय प्रभा जी ने जोनल इंचार्ज, संयोजक, मुखियों  व आसपास के क्षेत्र से आई बहनों का स्वागत व धन्यवाद किया।

 

Tags: Sant Nirankari Mission , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD