Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

नायब सिंह सैनी ने कश्यप समाज के कार्यक्रम में शिरकत की, 21 लाख रुपये की लागत से बने शेड का उद्घाटन किया

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ambala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अम्बाला , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 12:02 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देवीनगर मंदिर अम्बाला शहर में कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और इस मौके पर परिसर में बनाए गए नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, विधायक राम कुमार कश्यप, कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर कहा कि यहां पर हर वर्ष सभा द्वारा धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से यहां आकर महर्षि कश्यप जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर शैड का जो निर्माण हुआ है उससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ आयोजकों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री का  स्वागत करते हुए शेड का निर्माण करवाए जाने के लिए सभा की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री जी के समक्ष कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी ने शैड निर्माण की जो मांग की थी जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 21 लाख रुपए देने की घोषणा की थी जिसके तहत यहां पर शेड के निर्माण के साथ-साथ स्टेज का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। उन्होंने भी इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों को इस कार्य की बधाई दी और मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ambala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD