Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिरोमणी अकाली दल को पठानकोट और गुरदासुपर में बहुत समर्थन मिला

आम आदमी पार्टी और भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्टी में शामिल हो गए

Sukhbir Singh Badal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पठानकोट , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 12:29 IST

शिरोमणी अकाली दल को आज पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में बहुत बड़ा समर्थन मिला जब सरदार सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पी.ए.डी.बी पठानकोट के चेयरमैन और  पूर्व  पी.पी.सी.सी सचिव अवतार सिंह कलेर और पठानकोट, भोआ और सुजानपुर विधासभा क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज संजीव शर्मा अकाली दल में शामिल हो गए।

इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी अकाली दल में शामिल हो गए , जिससे बाॅर्डर जिलों में दिल्ली की तीनों पार्टियों को बहुत बड़ा झटका मिला है। वरिष्ठ नेता गुरबचन सिंह बब्बेहाली के साथ एक विशाल समारोह को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ राज्य भर के पंजाबी महसूस कर रहे हैं कि केवल क्षेत्री पार्टी ही पंजाब को उसकी मौजूदा दुर्दशा से बाहर निकाल सकती है।

शिरोमणी अकाली दल के पास विकास और शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने का ट्रैक रिकाॅर्ड है जिसकी सीमावर्ती राज्य के लोगों को इसकी बहुत ज्यादा जरूरत महसूस होती है।’’ श्री अवतार सिंह कलेर और उनके समर्थकों का अकाली दल में स्वागत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कलेर बुनियादी स्तर के नेता हैं और लोगों से जुड़े हुए हैं।

इस अवसर पर सरदार बादल ने कलेर को पठानकोट ग्रामीण जिला अध्यक्ष  के रूप में नियुक्त किया। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पठानकोट, भोला, सुजानपुर से आम आदमी पार्टी का लगभग सफाया हो गया हैं क्योंकि संजीव शर्मा बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर संजीव शर्मा को सुजानपुर से अकाली दल का हलका इंचार्ज नियुक्त किया।

इसके अलावा विजय बागी (पूर्व डाॅयरेक्टर पीएडीबी), मनजिंदर कौर कलेर (सरपंच गांव लामिनी और पूर्व मैंबर जिला परिषद), अनमोलदीप सिंह (जिला प्रधान कांग्रेस किसान सेल), सुषमा देवी (भाजपा सरपंच गांव पंगोली), अजय महाजन (भाजपा युवा मोर्चा ), सोम राज, बलवंत सिंह (पूर्व आप सरपंच) और अन्य भी पार्टी में शामिल हुए। सरदार बादल ने इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हे आवश्यक जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD