Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री

Music, Aparshakti Khurana, Mahima Makwana, Tere Peeche, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 17:06 IST

अभिनेता और गायक अपारशक्ति खुराना ने अपना नया रोमांटिक गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में अभिनेत्री महिमा मकवाना भी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी पसंद की जा रही है। हर जॉनर की फिल्मों में काम कर चुके अपारशक्ति खुराना फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए खासा मशहूर हैं, अब वह संगीत के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

वह एक्टिंग के साथ-साथ गायकी और गीत लेखन में भी काम कर रहे हैं। यह गाना उनके नए ईपी ‘बिटवीन अस’ का हिस्सा है, जो अब स्पॉटिफाई, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। मेकर्स के अनुसार, ‘तेरे पीछे’ एक सुकून भरा, प्यार से ओत-प्रोत गाना है। इसमें प्यार की खूबसूरती और नाजुक भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दर्शाया गया है।

गाने की खास बात अपारशक्ति की मधुर आवाज और महिमा मकवाना की नेचुरल परफॉर्मेंस है, जो इसे और भी दिल को छू लेने वाला बनाती है। अपारशक्ति खुराना ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, “‘तेरे पीछे’ मेरे सबसे खास गानों में से एक है। यह प्यार की तड़प और सुकून दोनों को महसूस कराता है। मैंने इसे साक्षी रट्टी और मीर देसाई के साथ मिलकर बनाया है।

यह कविता और आधुनिक मधुर संगीत का सुंदर मेल है। मैं चाहता हूं कि लोग इसे अपने खास व्यक्ति के साथ सुनें और प्यार की खूबसूरती को गहराई के साथ महसूस करें।” गाने के बोल साक्षी रट्टी और अपारशक्ति खुराना ने लिखे हैं। संगीत साक्षी रट्टी और मीर देसाई ने दिया है। म्यूजिक वीडियो में अपारशक्ति और महिमा की जोड़ी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और केमिस्ट्री गाने को और आकर्षक बना रही है। यह गाना अपारशक्ति के नए ईपी ‘बिटवीन अस’ का पहला ट्रैक है। इस ईपी में दो अन्य गाने भी शामिल हैं, इनमें ‘गुलाबी आसमान’ और ‘आखरी वार’भी शामिल है। तीनों गाने अलग-अलग संगीत शैली में हैं, लेकिन इनमें आम जिंदगी की भावनाएं, प्यार और रिश्तों की नाजुकता जुड़ी हुई है। ‘गुलाबी आसमान’ और ‘आखरी वार’ भी जल्द ही अपने अलग म्यूजिक वीडियो के साथ रिलीज होने वाले हैं। ‘

 

Tags: Music , Aparshakti Khurana , Mahima Makwana , Tere Peeche , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD