Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

एलपीयू ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग 2026 (सब्जेक्ट वाइस) में शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी ग्लोबल एकेडमिक प्रतिष्ठा को बढ़ाया

 Lovely Professional University
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 16:14 IST

अपनी ग्लोबल एकेडमिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग 2026 (सब्जेक्ट वाइस) में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे भारत में आगे रहने वाली बहु-विषयक संस्थानों में से एक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है। प्रमुख क्षेत्रों में बेहतर रैंकिंग और उभरते विषय क्षेत्रों में अपनी पहुंच का विस्तार करते हुए, एलपीयू का प्रदर्शन एक ऐसे बढ़ते एकेडमिक इकोसिस्टम को दर्शाता है जो वैश्विक मानकों के अनुरूप है।

2026 की रैंकिंग में, एलपीयू ने विभिन्न विषयों में अपनी राष्ट्रीय स्थिति को मजबूत बनाए रखते हुए समग्र प्रगति का प्रदर्शन किया है। लाइफ साइंस एंड मैडिसिन में, एलपीयू भारत में 5वें और वैश्विक स्तर पर 451-500वें स्थान पर है, जिससे स्वास्थ्य और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों के बीच इसकी उपस्थिति और मजबूत हुई है। 

फार्मेसी और फार्माकॉलेजी में, एलपीयू ने भारत में 6वां और वैश्विक स्तर पर 151-200वां स्थान हासिल किया, जो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ( एम्स)और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालोजी बॉम्बे से बेहतर प्रदर्शन है। अग्रीकल्चर और फॉरेस्ट्री में, एलपीयू भारत में 9वें और वैश्विक स्तर पर 351-400वें स्थान पर है, जिससे इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में इसका शानदार प्रदर्शन जारी है।

बायलोजिकल साइंसेस में, एलपीयू ने भारत में 10वां और वैश्विक स्तर पर 401-450वां स्थान हासिल किया है, जो  आईआईटी गुवाहटी और यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद जैसे संस्थानों से बेहतर है। नेचुरल साइंसेस के क्षेत्र में, एलपीयू भारत में 11वें और वैश्विक स्तर पर 401-450वें स्थान पर है, जो जेएनयू और आईआईटी हैदराबाद जैसे संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन है। 

यूनिवर्सिटी ने सोशल साइंसेस और मैनेजमेंट  में भी अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है, जहाँ यह भारत में 12वें और वैश्विक स्तर पर 401-450वें स्थान पर है, जो आईआईटी रूडकी और आईआईटी गुवाहटी से बेहतर है। केमिस्ट्री में, एलपीयू ने भारत में 13वां और ग्लोबल लेवल पर 351-400वां स्थान हासिल किया, जो आईआईटी इंदौर और आईआईएसईआर पूणे जैसे संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन है।

इंजीनियरिंग और टेक्नॉलोजी में, एलपीयू भारत में 14वें और वैश्विक स्तर पर 288वें स्थान पर है, जो आईआईटी बीएचयू वाराणसी और आईआईटी हैदराबाद जैसे संस्थानों से बेहतर है। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में, एलपीयू भारत में 17वें और दुनिया भर में 401-450वें स्थान पर है, जो एनआईटी कर्नाटक से बेहतर प्रदर्शन है।

मैकेनिकल, एयरोनॉटिकल और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में, एलपीयू भारत में 17वें स्थान पर है और दुनिया भर में 351-400वें स्थान पर है, जो आईआईटी इंदौर और एनआईटी तिरुचिरापल्ली जैसे संस्थानों से आगे है। गणित में, एलपीयू ने भारत में 19वां और दुनिया भर में 451-500वां स्थान हासिल किया, जो एनआईटी राउरकेला और आईआईटी इंदौर जैसे संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन है। 

इकोनॉमिक्स और इकोनोमेट्रिक्स में, एलपीयू भारत में 19वें और दुनिया भर में 551-700वें स्थान पर है। कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स में, एलपीयू भारत में 22वें और दुनिया भर में 451-500वें स्थान पर है, जो आईआईआईटी इलाहाबाद, आईआईआईटी हैदराबाद और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन है। 

भौतिकी और खगोल विज्ञान में, एलपीयू भारत में 24वें और दुनिया भर में 551-600वें स्थान पर है। बिज़नेस और मैनेजमेंट स्टडीज़ में, एलपीयू ने भारत में 28वां और दुनिया भर में 501-550वां स्थान हासिल किया, जो आईआईटी बीएचयू वाराणसी जैसे संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन है।

सांसद और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “क्यूएस रैंकिंग में लगातार ऊपर की ओर बढ़ना उस गति को दर्शाता है जो एलपीयू ने शिक्षा, रिसर्च और वैश्विक जुड़ाव के क्षेत्र में हासिल की है। यह प्रगति और भी तेज़ होगी क्योंकि हम अपने शैक्षणिक तंत्र को मज़बूत करना और अपने वैश्विक सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगे। 

एलपीयू में, हम रिसर्च को आगे बढ़ाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और ग्लोबल स्तर पर  विश्व स्तर पर प्रासंगिक क्षमताएं विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे छात्रों को समाज में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाती हैं, और साथ ही हम दुनिया के अग्रणी यूनिवर्सिटी के बीच एक मज़बूत स्थिति की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”

विषय के अनुसार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 5 व्यापक संकाय क्षेत्रों में 50 से अधिक विषयों का मूल्यांकन करती है, जिनमें कला और मानविकी, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान और चिकित्सा, प्राकृतिक विज्ञान, और सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन शामिल हैं। ये रैंकिंग पांच महत्वपूर्ण संकेतकों पर आधारित हैं: शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, प्रति पेपर उद्धरण, एच-इंडेक्स, और अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क; जो संस्थागत उत्कृष्टता और वैश्विक अनुसंधान प्रभाव का एक व्यापक मूल्यांकन प्रदान करते हैं। 

 

Tags: Lovely Professional University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD