Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गेहूं बेचने में किसानों को नहीं आनी चाहिए किसी भी प्रकार की परेशानी: डॉ. साकेत कुमार

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार ने किया कैथल मंडी का दौरा, खरीद सीजन की तैयारियों का लिया जायजा

Dr Saket Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 14:10 IST

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं जिला कैथल के प्रशासनिक सचिव डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि रबी सीजन के दौरान गेहूं व अन्य फसलों की खरीद को समुचित रूप से की जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार ने गेहूं खरीद के लिए जो भी नए प्रावधान किए हैं, उनके पालन के लिए सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। 

मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए और फसल खरीद के बाद उसका समयबद्ध उठान किया जाए, ताकि मंडी में जाम जैसी स्थिति पैदा न हो। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार शुक्रवार को अनाज मंडी कैथल में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

बैठक के बाद उन्होंने मंडी का दौरा भी किया। साथ ही आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने गेहूं खरीद की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान डीसी अपराजिता व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी उपकरणों को समयबद्ध दुरूस्त करवाएं। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। 

गेट पास के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त ली। जिसमें नए प्रावधान के तहत मंडी में प्रवेश के समय किसानों की फोटो खिंचने से लेकर बायोमीट्रिक तक एवं बाद में एजेंसी के रिकॉर्ड में इंद्राज तक की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की।

इन विभिन्न चरणों में आवश्यक संसाधनों प्रिंटर, नमी मापने के यंत्र, बारदाना, कर्मचारियों की संख्या, गोदामों में खाली जगह, डिजिटल धर्मकांटों सहित सभी तरह के स्टॉक के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया इतने सरल तरीके से हो कि किसानों को कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि मंडियों की आवाजाही में किसानों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए मंडी की सड़क को दुरूस्त करवाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी अधिकारियों व आढ़तियों से भी बातचीत की और उन्हें खरीद सीजन के दौरान सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीने का पानी, बिजली, साफ-सफाई, लोडिंग व अनलोडिंग की सुचारू व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाए और किसानों की फसल को निर्धारित मापदंड अनुसार ही खरीदा जाए। उन्होंने आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। 

डीसी अपराजिता ने फसल खरीद प्रक्रिया की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। इस मौके पर डीएमईओ अभिनव वालिया, मार्किट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल, विजेंद्र, रोहित एवं रमन के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD