Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित

यमुनानगर, पानीपत पावर प्लांट के लिए कोल सप्लाई, रखरखाव की मंजूरी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shyam Singh Rana, Vipul Goel, Ranbir Gangwa, Dr Saket Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 16:28 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, कृषि, बिजली निगम सहित कई विभागों के लिए आवश्यक उपकरण खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा कई विकास परियोजनाओं के निर्माण के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया सम्पन्न की गई।

बैठक में 675.82 करोड़ रुपए के कुल 15 एजेंडे रखे गए। नेगोसिएशन के बाद 657.82 करोड़ रुपए में छोड़े गए। इस प्रकार सरकार को लगभग 68.13 करोड़ रुपए की बचत हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास परियोजनाओं की समय समय पर मोनिटरिगं करें ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सकें। 

इसके अलावा विकास कार्यो में गुणवता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यो में देरी और गुणवता के मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि टेण्डर प्रक्रिया भी समय पर पूरी करें। यदि कोई अधिकारी इसमें लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बैठक में यमुनानगर व पानीपत थर्मल पावर प्लांट में आटोमेटिड कोयला सप्लायर एवं रखरखाव के लिए प्रक्रिया पूरी की। इसके अलावा डीएचबीवीएनएल के लिए 220 केवी, 33/11 केवी के बिजली ट्रांसफर खरीदने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया। 

गुरूग्राम में ड्रेन व बसई लाईन कार्य की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में बसई जलघर से सेक्टर 25, रेलवे लाईन 2 के नीचे से 1600 एमएम से 600 एमएम की पाईप लाईन डालने के कार्य की भी मंजूरी दी। लगभग 55 करोड़ रुपए की लागत से डलने वाली इस पाईप लाईन का कार्य जल्द शुरू कर बरसात के सीजन से पहले पूरा करने को कहा। उन्होंने बुस्टिगं स्टेशन सेक्टर 16 के लिए पाईप लाईन डालने के कार्य को स्वीकृति प्रदान की।

ठक में मुख्यमंत्री ने गुरूग्राम में स्टोर्म वाटर की निकासी हेतू अशोक विहार से नजदीक भीमगढ खेडी रेलवे कल्वर्ट नम्बर 50 तक आरसीसी मास्टर ड्रेन बनाने की स्वीकृति प्रदान की। इस कार्य पर लगभग 17.60 करोड़ की लागत आएगी। फरीदाबाद में लगभग 41.84 करोड़ रुपए की लागत से 20 एमएलडी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के कार्य के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया पूरी की गई ।

धनोदा, नावदा, किरोड़ी में बढ़ेगी सब स्टेशन की क्षमता

मुख्यमंत्री ने महेन्द्रगढ के गांव धनोदा, फरीदाबाद के गांव नावदा तथा हिसार के गांव किरोड़ी में 400 केवी सब स्टेशन स्थापित करने के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की। इन पर लगभग 157 करोड़ रुपए की लागत से बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएगें। जिन गांवों के ट्रांसफार्मरों पर बिजली का लोढ बढ जाता है उनमें अधिक क्षमता के बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 

इसके अलावा बावल में बनाए जाने वाले न्यायिक काम्पलेक्स के लिए भी टेण्डर प्रक्रिया पूरी की गई। इसके निर्माण पर 18 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार कालांवाली एसटीपी से रोड़ी घग्गर ड्रेन में पानी डालने के कार्य को भी मंजूरी दी गई। बैठक में अम्बाला में बन रहे शहीद स्मारक हेतू फर्नीचर की खरीद प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयुक्त एवं सचिव, सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग को अधिकृत किया गया। 

बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, एसीएस डा. राजाशेखर वुंडरू, ए के सिंह, अनुराग अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. साकेत कुमार, आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, मोहम्मद शाईन, डा. अमित अग्रवाल, पी सी मीणा, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana , Vipul Goel , Ranbir Gangwa , Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD