Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई पावर्ड वर्क्स परचेज़ कमेटी की बैठक संपन्न

नेगोशिएशन के माध्यम से 4 करोड़ 17 लाख रुपये की बचत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shyam Singh Rana, Vipul Goel, Ranbir Gangwa, Dr Saket Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 16:29 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की हाई पावर्ड वर्क्स परचेज़ कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों से जुड़े स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित कार्यों के टेंडर रेट्स को स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में स्वीकृत किए गए विभिन्न कार्यों के टेंडरों की कुल लागत लगभग 90 करोड़ 66 लाख रुपये है। टेंडर प्रक्रिया के दौरान की गई नेगोशिएशन के माध्यम से लगभग 4 करोड़ 17 लाख रुपये की बचत सुनिश्चित की गई है।

बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर परिषद गोहाना में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण तथा प्रोसेसिंग साइट तक परिवहन, नगर परिषद पलवल में ठोस कचरे के प्रोसेसिंग कार्य, नगर निगम करनाल में पुराने (लीगेसी) कचरे के बायो-रिमेडिएशन, नगर निगम हिसार के एचएसवीपी सेक्टरों में सड़क सफाई तथा नगर निगम हिसार क्षेत्र में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई से संबंधित कार्यों के लिए टेंडर रेट्स को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा नगर परिषद पलवल में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण तथा प्रोसेसिंग साइट तक परिवहन से जुड़े कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के टेंडर स्वीकृत किए गए हैं, उन्हें निर्धारित मानकों और टेंडर में दी गई सभी तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए। 

उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां और कॉन्ट्रैक्टर तय नियमों के अनुसार कार्य करें, ताकि शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और कार्यों के आधार पर कॉन्ट्रैक्टरों की ग्रेडिंग भी तैयार की जाए। जो एजेंसियां बेहतर कार्य करेंगी उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न करने पर संबंधित कॉन्ट्रैक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. साकेत कुमार, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन निदेशक श्री शाश्वत सांगवान, करनाल नगर निगम की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता, हिसार के मेयर श्री परवीन पोपली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana , Vipul Goel , Ranbir Gangwa , Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD