Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित

Mukesh Repswal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 12:58 IST

राज्य आपदा प्रबंधन फंड के उपयोग बारे जिला मुख्यालय चंबा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लिए स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों से संबंधित कार्यों व परियोजनाओं के उपयोगिता प्रमाणपत्र जल्द उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन कार्यों में टेंडर प्रक्रिया के दौरान शून्य भागीदारी रही ऐसे लंबित कार्यों को निरस्त करते हुए संबंधित विभाग आवश्यक आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में एसडीएमएफ से संबंधित निर्माण कार्यों को पूरा करने में आ रही कठिनाईओं व उनके समाधान बारे भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण /राष्ट्रीय राजमार्ग चम्बा जोगिंदर कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति दीपक कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण वीरेंदर ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण सलूणी हिमांशु वर्मा, सहायक अभियंता समग्र शिक्षा(डाइट) दीपक शर्मा, अधीक्षक शिक्षा विभाग ललित शर्मा के अलावा जिला के विभिन्न हिस्सों से लोनिवि तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारी वर्चुअली मौजूद थे।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD