Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

जिले के मेलों और उत्सवों में पर्यटन विकास को लेकर शामिल की जाएं विभिन्न गतिविधियाँ : मुकेश रेपसवाल

'चलो चम्बा' अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

Mukesh Repswal, Himachal Administration, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चम्बा , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 17:56 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के प्रमुख मेलों एवं उत्सवों में अधिक से अधिक गतिविधियों को शामिल कर चम्बा को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि 'चलो चम्बा' अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं तथा इस अभियान के माध्यम से जिले में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 

उपायुक्त आज 'चलो चम्बा' अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा एवं पुनरावलोकन किया जाए, ताकि भविष्य में इन्हें और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आयोजित होने वाले प्रमुख मेलों, उत्सवों एवं पर्यटन कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार कर उसके अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला चम्बा प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का अद्भुत संगम है तथा पर्यटन की दृष्टि से यहाँ अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। 

इन संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि 26 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का इस वर्ष उपमंडल स्तर पर भी आयोजन किया जाएगा। 

उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि मिंजर मेले के शुभारंभ अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मिंजर ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सभी पंचायत प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में जिले में प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ चुराह उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे साहसिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उपायुक्त ने बैठक के दौरान वन विभाग द्वारा लमडल तथा दुआट महादेव के लिए विकसित किए जा रहे ट्रैक रूट के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने वन विभाग को खब्बी धार के लिए प्रस्तावित ट्रैक रूट का प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए। वहीं जिला विकास अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत खब्बी धार में पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालयों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र की स्वच्छता एवं प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संचालित की गई विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में नाट आन मैप के सह-संयोजक मनुज शर्मा ने जिला में जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संस्था की ओर से वर्षभर किए गए प्रयासों और वर्तमान गतिविधियों का एक विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। 

उन्होंने बताया कि खजियार, खब्बी धार, साल घाटी, भरमौर, पांगी, चंबा व इसके आसपास के क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि नाट आन मैप अपने स्तर पर भी लगातार कार्य कर रही है और संस्था ने भूटान, नेपाल सहित देश के भोपाल (मध्य प्रदेश) व अन्य प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों को चलो चंबा अभियान के बारे में लोगों को विस्तार से अवगत करवाया है। 

बैठक में जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनौरिया, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, अर्थशास्त्री ग्रामीण विकास विनोद कुमार, वन विभाग से अनुज कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और नोट ऑन मैप के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Administration , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD