Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया

 

माय भारत पोर्टल पर युवाओं के अधिकतम पंजीकरण के लिए समन्वित प्रयास करें सभी विभाग : मुकेश रेपसवाल

Mukesh Repswal, Himachal Administration, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 12:17 IST

जिले में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को गति देने तथा इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को सफल बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, कौशल विकास केंद्रों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से प्रत्येक पात्र युवा तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए तथा अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी राहुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि माय भारत पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता के विकास, सामाजिक गतिविधियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। 

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता का बेहतर उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों से अपने-अपने स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया, जिससे जिले में संचालित इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को अपेक्षित सफलता मिल सके।

बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (चिकित्सा) डॉ हरित पुरी, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Administration , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD