Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

आईपीएल 2026 : आरसीबी और एसआरएच के बीच ओपनिंग मैच, जानें मौसम और पिच का हाल, हेड टू हेड आंकड़े में किसका पलड़ा भारी?

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Sunrisers Hyderabad, SRH, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 12:43 IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का धमाकेदार आगाज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं।

ऐसे में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आमने-सामने हो रही इन दोनों टीमों के बीच एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। बेंगलुरु का मौसम दिन के मुकाबले काफी बेहतर रहेगा। मैच के समय तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। इस मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है। ह्यूमिडिटी लगभग 40 प्रतिशत रहेगी।

दूसरी पारी के दौरान ओस का असर रह सकता है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इसकी वजह छोटी बाउंड्री और गेंद को बाउंस मिलना है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, इसलिए बल्लेबाज यहां बेझिझक अपने शॉट खेल सकते हैं। इससे बड़े शॉट लगाना काफी आसान होता है। गेंदबाजों को लाइन लेंथ चूकने की स्थिति में भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

पिछले तीन सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 194 रहा है। आरसीबी और एसआरएच के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं। 14 मैचों में एसआरएच विजयी रही है, जबकि 11 मैच आरसीबी जीती है। 1 मैच टाई रहा है। पिछले 5 मैचों में आरसीबी ने 2 और एसआरएच ने 3 मैच जीते हैं। 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी।

इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव

एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन 

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट। 

इम्पैक्ट प्लेयर: सलील अरोड़ा

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Sunrisers Hyderabad , SRH , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD