Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 बड़ी सफलता के रूप में उभरकर सामने आई

21 जनवरी से हेल्पलाइन पर 590 सूचनाएं प्राप्त हुईं; 63 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई: डीआईजी एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान

Gurmeet Singh Chauhan, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 11:44 IST

पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच को आगे बढ़ाते हुए "गैंगस्टरों ते वार" अभियान ने एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं और 21 जनवरी, 2026 को इसकी शुरुआत के बाद आम लोगों द्वारा इस अभियान को भरपूर समर्थन मिला है। इस पहल की सफलता के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) गुरमीत सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि इस हेल्पलाइन पर अब तक कुल 590 इनपुट प्राप्त हुए हैं। 

इनमें से 83 नशे से संबंधित, 35 जबरन वसूली से, 43 गैंगस्टरों से, 86 अवैध हथियारों से, 74 व्यक्तिगत दुश्मनी से, 13 डकैती/चोरी से, 11 भगोड़े अपराधियों (पीओज़)/फरारों से और दो इमिग्रेशन धोखाधड़ी से संबंधित हैं, जबकि 97 मामलों को अन्य श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। इस संबंध में सफल उदाहरणों का हवाला देते हुए, जहां लोगों के सहयोग से जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को पकड़ने में मदद मिली, डीआईजी गुरमीत चौहान ने कहा कि इस अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

लोगों द्वारा दी गई सूचनाओं/जानकारियों के आधार पर 63 एफआईआर दर्ज की गईं और 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 21 प्रिवेंटिव डिटेंशन के मामले शामिल हैं। लोगों से हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए डीआईजी ने नागरिकों को पुलिस की "आंख और कान" बनकर काम करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि लोग इस हेल्पलाइन पर केवल जबरन वसूली से संबंधित मामलों की ही नहीं, बल्कि किसी भी संदिग्ध गैंगस्टर, अपराधी या समाज विरोधी गतिविधियों की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पुलिस को जानकारी देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

डीआईजी गुरमीत चौहान ने भोले-भाले युवाओं को थोड़े से पैसों का लालच देकर अपराध के लिए उकसाने वाले विदेशों में बैठे समाज विरोधी तत्वों के बारे में भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अज्ञात व्यक्तियों के लिए यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए वित्तीय लेन-देन से परहेज करें। 

इसके अलावा उन्होंने अज्ञात स्थानों से पैकेज उठाने या छोड़ने के संबंध में भी लोगों को सावधान किया। उन्होंने आगे कहा कि विदेशों में बैठे अपराधी अवैध गतिविधियों के लिए हथियारों की खेप पहुंचाने हेतु "डेड लेटर बॉक्स" का उपयोग कर रहे हैं।

अपराध के डिजिटल इकोसिस्टम पर की गई सख्ती के बारे में बताते हुए डीआईजी ने कहा कि एजीटीएफ द्वारा सोशल मीडिया पर समाज विरोधी गतिविधियों की निगरानी के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही हथियारों या आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर 643 पेज ब्लॉक कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि मैं अभिभावकों से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके बच्चे किसी भी प्रकार से गुमराह न हों। यह उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस पहले ही विदेश आधारित 61 विदेशी गैंगस्टरों की पहचान कर चुकी है। 

उनकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) की स्थापना की गई है ताकि इन अपराधियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी साझा करने के साथ-साथ राज्य में अपराध को रोकने के लिए गोपनीय सूचनाएं प्रदान कर सकते हैं।

एजीटीएफ की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए डीआईजी गुरमीत चौहान ने बताया कि पंजाब पुलिस ने अप्रैल 2022 से अब तक राज्य भर में 1,111 गैंगस्टर/अपराधी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और 2,868 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से 2273 हथियार और आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए गए 656 वाहन बरामद किए गए हैं।

 उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य में गैंगस्टर संस्कृति का प्रभावी ढंग से खात्मा करने के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजीपी) प्रमोद बान के नेतृत्व में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का गठन किया था।

एजीटीएफ द्वारा की गई कार्रवाई (6 अप्रैल, 2022 से 26 मार्च, 2026 तक)

भंडाफोड़ किए गए मॉड्यूल: 1111

गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर/अपराधी: 2868

बरामद हथियार: 2273

बरामद वाहन: 656

 

Tags: Gurmeet Singh Chauhan , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD