Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के साथ किया हर वादा निभाया : मोहिंदर भगत

‘चार साल भगवंत मान दे नाल ’ के तहत लोगों के साथ सीधा संवाद

Mohinder Bhagat, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 11:36 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत जालंधर वासियों के साथ आज किए गए सीधे संवाद के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के साथ किए हर वादे को निभाया है। यहां वार्ड नंबर 42, 44 और 58 में अलग-अलग मीटिंगों के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने लोगों को पंजाब सरकार की चार साल की उपलब्धियों से अवगत करवाया। 

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग पंजाब सरकार की चार साल की कार्यप्रणाली से बहुत खुश हैं क्योंकि मान सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक फैसले लेकर जहां लोगों को सुविधाएं दी, वहीं विकास पहलकदमियों के माध्यम से प्रमुख क्षेत्रों की तस्वीर बदल दी है। श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल ऑफ एमिनेंस के माध्यम से बेहतर शिक्षा, शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों का कायाकल्प, खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा, राज्य के हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा जैसे जन-हितैषी उपाय लागू किए है।

उन्होंने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों के लिए पहली बार दिन में बिजली और लाखों किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पारदर्शी ढंग से 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ‘मांवां-धीया सत्कार योजना’ लागू की गई है, जिसके तहत इस बजट में एस.सी. वर्ग की महिलाओं के लिए 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं के लिए 1000 रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।

नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत बड़ी संख्या में तस्कर गिरफ्तार किए गए है। इसके अलावा नशे के जाल में फंस चुके युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

श्री भगत ने कहा कि मान सरकार के चार साल पूरे होने पर शुरू की गई राज्य स्तरीय इस जनतक मुहिम के तहत 16,000 रैलियां, जन सभाएं और नुक्कड़ मीटिंगों के माध्यम से सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस मुहिम के तहत मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सरपंच, पंच, एम.सी., जिला प्रधान और पार्टी वॉलंटियर शामिल हो रहे है और सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर हर गांव, गली और घर-घर पहुंच रहे है।

बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत शहर के वार्ड नंबर 52 और 53 में भी लोगों के साथ सीधा संवाद किया गया था। इस मौके पर काउंसलर मनीष कलरूपिया, रोमी वधवा और राज कुमार राजू के अलावा कमल लोच, अयूब दुग्गल व ओंकार राजीव टिक्का तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD